
Viral: अलग हुई तेजस्वी और करण की राहे, 3 साल बाद टूटा रिश्ता?
Karan-Tejasswi Breakup: बिग बॉस 15 से चर्चा में आए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के फैंस के लिए एक चौकाने वाली खबर है। खबर है कि टीवी इंडस्ट्री के इस स्टार कपल का ब्रेकअप हो चुका है।
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से दोनों के ब्रेकअप की खबरें चल रही थीं। अब करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि कपल का ब्रेकअप हो चुका है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी बिग बॉस 15 के घर में ही शुरू हुई थी। घर के अंदर ही दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया था।
अलग हुई तेजस्वी और करण की राहे?
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) अब एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। इस कपल का ब्रेकअप हो गया है, जिसे एक महीने का वक्त बीत गया है। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि इस कपल के एक करीबी सूत्र ने इसका खुलासा किया है।
बता दें, ब्रेकअप की खबरों से पहले दोनों की शादी की खबरें चर्चा में थीं। दोनों ने दुबई में एक घर भी खरीदा था। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के घर में ही एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। घर से बाहर आने के बाद दोनों को एक दूसरों के साथ देखा जाने लगा था और फिर दोनों का रिलेशनशिप कंफर्म हुआ था।





