
Bigg Boss 18 के सेट से बिना शूट किए लौटे थे Akshay Kumar, आखिर क्या हैं वजह?
Bigg Boss 18: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में आज अक्षय कुमार आने वाले थे, लेकिन अक्षय शो की शूटिंग किए बिना ही वापस लौट गए।
Bigg Boss 18: 19 जनवरी यानी कल बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 18 Grand Finale) का समापन हुआ है। इस सीजन को करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने जीता है, जबकि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) फर्स्ट रनरअप रहे। बिग बॉस 18 के फिनाले में सलमान खान के साथ मंच पर आमिर खान जैसी कई फिल्मी हस्तियां भी शामिल रहीं। हालांकि, मौके पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी पहुंच गए थे, लेकिन ऐसा क्या हुआ जो बगैर शूट किए अक्की बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले के सेट से चले गए। आइए जानते हैं कि ऐसी क्या वजह थी, जो अक्षय ने सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो को बीच में छोड़ दिया।
बिना शूट किए चले गए अक्षय कुमार
सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का प्रमोशन करते नजर आने वाले थे। हिंदुस्तान टाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो उनकी रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने जानकारी दी है कि अक्षय कुमार टाइम के पाबंद हैं और समय के पाबंद होने के कारण अक्षय अपने तय समय पर शूटिंग के लिए दोपहर 2:15 बजे सेट पर पहुंच गए थे, लेकिन तब तक सलमान नहीं आए थे। अक्षय ने सलमान के आने का एक घंटे तक इंतजार किया, लेकिन उनके शेड्यूल में ‘जॉली एलएलबी 3’ की ट्रायल स्क्रीनिंग थी।
सूत्र ने बताया कि यही वजह है कि एक घंटे तक इंतजार करने के बाद अक्षय शो की शूटिंग किए बिना ही वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि अक्षय को वापस लौटने के लिए कई बार कॉल किया गया, लेकिन वह नहीं माने। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे सूत्र ने ये भी कहा कि अक्षय और सलमान ने बात की, लेकिन अक्षय ने कहा कि उन्हें जाना होगा।





