YRKKH: क्या अलग हो जाएंगे अभिरा-अरमान के रास्ते? शो में आने वाला है महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोटे पर्दे के पॉपुलर धारावाहिकों में से है। इस शो में अब अभिरा और अरमान की जिंदगी में महाट्विस्ट आने वाला है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का फेवरेट धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में महा ट्विस्ट आने वाला है। अभिरा गुस्से में आकर तलाक के पेपर्स साइन कर देगी। विद्या, अभिरा को रोकने की बहुत कोशिश करेगी, लेकिन अभिरा और विद्या के बीच दादी-सा आ जाएंगी। दादी-सा, विद्या का हाथ पकड़ लेंगी और अभिरा को तलाक के पेपर्स साइन करने देंगी। तलाक के पेपर्स साइन करने के बाद भी अभिरा को सुकून नहीं मिलेगा। वह सदमे में चुपचाप बैठी रहेगी। आइए इसके लेटेस्ट एपिसोड के बारे में जानते हैं।

अलग हो जाएंगे अभिरा-अरमान के रास्ते?

हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए एपिसोड में ये दिखाया गया है कि अरमान अपनी बेटी मायरा की खातिर गीतांजली से शादी करने का विचार करता है कि उस दौरान उसके पास अभिरा का कॉल आता है और वह उसे तलाक के पेपर्स भेजने की जानकारी देती है। ये सुनकर अरमान का दिल टूट जाता है और वह बुरी तरह रोने लगता है। अगर आप भी ये रिश्ता क्या कहलाता है देखना पसंद करते हैं तो ये सीन आपको इमोशनल कर देगा।

अरमान की खामोशी

अरमान अब भी अभिरा की यादों में डूबा है. वो पछता रहा है कि उसने कभी हिम्मत नहीं दिखाई और दिल की बात कह नहीं पाया. जब अंशुमान अभिरा को वापस लाता है, तो कावेरी और विद्या उसके टूटे मन को देख कर घबरा जाते हैं. अंशुमान मदद की पेशकश करता है और चला जाता है. कावेरी फिर धीरे से पूछती है- क्या उसने अरमान और गीतांजलि को साथ देखा?

अभिरा और अरमान की शादी काफी खराब हालातों में हुई है। अरमान की मां विद्या अभिरा को अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं करती है और कहीं न कहीं इस कपल की लव स्टोरी की विलेन भी वही हैं। क्या विद्या के नफरत की अभिरा और अरमान के प्यार के रिश्ते की डोर को तोड़ देगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Hina Khan ने पति संग शेयर किया प्यारा वीडियो, दिलवालों को दिया खास मैसेज

Back to top button