
Pawan Kalyan की ‘OG’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ‘Jolly LLB 3’ को टक्कर
They Call Him OG Movie: इस साल की दो बड़ी फिल्मों ने दर्शकों का खासा ध्यान खींचा है, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। पहली साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ और दूसरी कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ है।
They Call Him OG Movie: पवन कल्याण जब भी बड़े पर्दे पर उतरते हैं तो धमाका कर ही देते हैं। उनकी लेटेस्ट मूवी ने ऐसा तूफान मचाया है कि कूली समेत कई हिंदी और साउथ की फिल्में उड़ गई हैं। ‘ओजी’ जहां एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसने अपनी दमदार कहानी और पावरफुल अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। वहीं, ‘जॉली एलएलबी 3’ सामाजिक मुद्दों पर आधारित मनोरंजन का बेहतरीन पैकेज है। पवन कल्याण की लेटेस्ट मूवी दै कॉल हिम ओजी का ओपनिंग डे कलेक्शन जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
ओजी का ओपनिंग डे कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रिलीज के पहले दिन से ही तहलका मचा दिया। पवन कल्याण के फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर लगभग 90 करोड़ रुपए का बिजनेस किया, जो कि इस साल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। इसके साथ ही इस फिल्म ने रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर ‘कुली’ के पहले दिन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। इस शानदार शुरुआत के चलते यह फिल्म लंबी अवधि तक बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा सकती है।
जॉली एलएलबी 3 का कलेक्शन
दूसरी ओर ‘जॉली एलएलबी 3’ ने पहले सप्ताह के अंदर अपनी खास जगह बनाई है। इस फिल्म ने एक हफ्ते में भारत में लगभग 73.5 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। पहले दिन यानी शुक्रवार को ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 12.5 करोड़ की ओपनिंग की, जो एक अच्छी शुरुआत है। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल लिया। शनिवार को 20 करोड़ और रविवार को 21 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की गई। इस तरह फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में ही 53.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। चौथे दिन, यानी सोमवार से फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने लगी। सोमवार को फिल्म ने केवल 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि मंगलवार को 6.5 करोड़ रुपए की कमाई हुई।
ये भी पढ़े-
Diljit Dosanjh ने IND vs PAK मैच पर कसा तंज, बोले- मेरी फिल्म तो पहलगाम…
बुधवार को यानी छठे दिन फिल्म का ग्राफ गिरा और इसने महज 4.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया। गुरुवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ का कारोबार किया। शुरूआती दिनों में इसकी कमाई उतनी तेजी से नहीं बढ़ी जितनी कि ‘ओजी’ की हुई, लेकिन लगातार बढ़ती दर्शक संख्या ने इसे स्थिर प्रदर्शन देने में मदद की।
ये भी पढ़े-
Shah Rukh Khan के खिलाफ कोर्ट पहुंचे समीर वानखेड़े, ठोका मानहानि का मुकदमा





