
Thamma का नया गाना हुआ रिलीज, Nora Fatehi के लटके-झटकों पर टिकी नज़रे
Nora Fatehi, Dilbar Ki Aankhon Ka Song Released:आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म थामा का गाना ‘दिलबर की आँखों का’’ आ चुका है। इस गाने में डांस करते हुए नोरा के सिक्स पैक एब्स पर नज़रे टिक गयी हैं।
Dilbar Ki Aankhon Ka Song Released: आयुष्मान खुर्राना और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म का गाना ‘दिलबर की आँखों का’ रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही गाना लोगों के जुबां पर चढ़ गया है। इस गाने को म्यूजिक सचिन और जिगर ने दिया तो सिंगर रश्मित कौर हैं। इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे। गाने में नोरा फतेही का आइटम डांस देखने को मिला। नोरा के डांस ने सॉन्ग को और भी दमदार बना दिया है।
नोरा के सिक्स पैक एब्स पर टिकी नज़रे
डांस करते हुए नोरा के सिक्स पैक एब्स पर लोगों की नजर। बता दें ये फिल्म 21 अक्टूबर यानी दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होने वाली है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर कॉमेडी और हॉरर से भरा है। आयुष्मान, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कॉमेडी ने ट्रेलर की शुरुआत में ही दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी एक वैम्पायर की प्रेम कहानी है, जिसमें आयुष्मान खुराना रश्मिका से मिलने के बाद वैम्पायर बन जाते हैं। उनके पास सुपर नेचुरल पावर्स भी आ जाती है।
फिल्म को प्रोड्यूस दिनेश विजन और अमर कौशिक ने किया है और डायरेक्शन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म दर्शकों को 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलने वाली है।
ये भी पढ़े-
‘Thamma’ का पहला आइटम सॉन्ग रिलीज, रश्मिका-आयुष्मान की सिजलिंग केमिस्ट्री





