
Viral हो रहा अनिल कपूर का नया लुक, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान
Anil Kapoor New Look: अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सफेद बालों और मूंछों में नजर आ रहे हैं. अनिल कपूर का चार्म और फिटनेस देखकर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी हैरान हैं.
Anil Kapoor New Look: बॉलीवुड के एवरग्रीन सुपरस्टार अनिल कपूर का नया लुक देख हर कोई हैरान हो रहा है. 69 की उम्र में भी बेहद यंग दिखने वाले अनिल कपूर का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रही फोटो में अनिल कपूर सफेद बाल और मूंछों के साथ नजर आ रहे हैं. सफेद बालों में भी अनिल कपूर का चार्म और फिटनेस देखकर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी हैरान हैं.
अनिल कपूर का नया ट्रांसफॉर्मेशन
वहीं अब एक्टर ने एक बार फिर अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया है। अनिल कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सफेद बालों और मैचिंग मूंछों के साथ बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं. उनका यह लुक उन्हें सादा लेकिन काफी क्लासी और मैच्योर दिखा रहा है. तस्वीर के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘दिन को नहीं पता कि आगे क्या आने वाला है.’
View this post on Instagram
फैंस दिल खोलकर कर रहे कमेंट
अनिल कपूर की इस पोस्ट पर उनके फैंस दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं. फैंस ही नहीं, इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी उनकी इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं. पिता की पोस्ट पर सोनम कपूर ने भी ट्रांसफॉर्मेशन को देख हार्ट, फायर इमोजी शेय किया है. सिंगर दर्शन कुमार ने लिखा- वाह, झक्कास. सुधांशु पांडे, अनुपम खेर, वैभवी मर्चेंट भी उनका लुक देखकर उनकी तारीफ में कसीदें पढ़ दिए है।
ये भी पढ़े- Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर-2 का धांसू टीजर जारी, रणवीर के डायलॉग ने काटा बवाल
बता दें कि रितेश देशमुख ने तो अनिल कपूर का ये लुक देखकर कमेंट में लिखा- माइंड ब्लोइंग. आप कितने अच्छे लग रहे हो.कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि अनिल कपूर ने अपना ये लुक किसी आने वाले प्रोजेक्ट के लिए ट्राई किया है. फिलहाल ये लुक अनिल कपूर का असली है, या लुक किसी फिल्म के लिए है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
ये भी पढ़े- Border 2 का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, ‘Mardaani 3’ ने भी वीकेंड पर दिखाया दम





