OTT Release: जनवरी में मिलेगा एंटरटेनमेंट का महाडोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

January 2026 OTT Releases: नया साल शुरू हो चुका है। और अगर सोच रहे हैं कि साल के पहले वीकेंड पर घर की रजाई में घुसे हुए क्या देखा जाए, तो इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज की लिस्ट सामने आ गई है.

January 2026 OTT Releases: एक तरफ प्यार और रिश्तों की कहानी आगे बढ़ाती एक चर्चित रोमांटिक फ्रैंचाइजी लौट रही है, तो दूसरी ओर जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस से भरपूर एक हाई-प्रोफाइल थ्रिलर ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. इसके अलावा, इंटेंस लव स्टोरी, पावरफुल परफॉर्मेंस और बड़े स्टार्स वाली कंटेंट लाइन-अप जनवरी को और खास बना रही है. कुल मिलाकर, जनवरी 2026 ओटीटी पर उन दर्शकों के लिए परफेक्ट पैकेज है, जो नए साल की शुरुआत दमदार कहानियों और तगड़े कंटेंट के साथ करना चाहते हैं.पढ़िए और चुनिए, आप क्या देखना चाहते हैं.

कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘हक’

2025 में सभी का दिल जीतने वाली शक्तिशाली कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘हक’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है. इसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं. यह फिल्म भारत में राष्ट्रीय बहस छेड़ने वाले एक ऐतिहासिक कानूनी मामले पर आधारित है. 1980 में ट्रिपल तलाक से शाजिया बानो का घर उजड़ गया था. ऐसे में उन्होंने अपने पति पर केस किया था. फिल्म महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक न्याय और पर्सनल लॉ के मुद्दों को फिल्म ‘हक’ छूती है.

january 2026 ott releases, Most Awaited OTT Release in January 2026, dhurandhar ott release date, haq ott release, tere ishq mein ott release, bollywood ott releases in 2026, january bollywood ott releases in 2026, जनवरी 2026 ओटीटी रिलीज, ओटीटी रिलीजहक, दे दे प्यार 2 , फ्रीडम एट मिडनाइट 2, तस्करीः द स्मगलर्स

‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीजन 5 का फिनाले

इस सप्ताह नेटफ्लिक्स का सबसे बड़ा हाइलाइट है ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीजन 5 का फिनाले है. फाइनल एपिसोड, जिसका टाइटल चैप्टर 8: द राइटसाइड अप है, दो घंटे का क्लाइमैक्स लाता है. इसमें वेकना के खिलाफ आखिरी लड़ाई खत्म हो रही है और अपसाइड डाउन के चैप्टर को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है. 31 दिसंबर को ये एपिसोड नेटफ्लिक्स इंडिया पर आ चुका है.

रोमांटिक कॉमेडी दे दे प्यार 2-

दे दे प्यार 2- अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार 2’ भी नए साल के मौके पर ओटीटी पर दस्तक के लिए तैयार है. ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई दे दे प्यार दे का सीक्वल है, जो 9 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है.

november release, movies releasing in november, De De Pyar De 2, 120 Bahadur, Masti 4, Tere Ishq Mein, ajay devgn, farhan akhtar, dhanush, kriti sanon, दे दे प्यार दे 2, 120 बहादुर, मस्ती 4, तेरे इश्क में

भारत-चीन युद्ध पर आधारित 120 बहादुर

120 बहादुर- 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित ये फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें फरहान अख्तर लीड रोल में दिखाई दिए. इसकी कहानी उन 120 भारतीय सैनिकों की है, जिन्होंने इस युद्ध में अपनी जान गंवा दी थी. फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभाई है . ये 16 जनवरी को प्राइम वीडियो पर आने वाली है.

120 Bahadur

धनुष और कृति सेनन स्टारर ‘तेरे इश्क’ में

तेरे इश्क में- धनुष और कृति सेनन स्टारर ‘तेरे इश्क’ में 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जनवरी 2026 के मध्य या आखिरी तक में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अब तक इसकी ओटीटी रिलीज का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

january 2026 ott releases, Most Awaited OTT Release in January 2026, dhurandhar ott release date, haq ott release, tere ishq mein ott release, bollywood ott releases in 2026, january bollywood ott releases in 2026, जनवरी 2026 ओटीटी रिलीज, ओटीटी रिलीज हक, दे दे प्यार 2 , फ्रीडम एट मिडनाइट 2, तस्करीः द स्मगलर्स

चर्चित और सबसे सफल फिल्म ‘धुरंधर’

धुरंधर- 2025 की सबसे चर्चित और सबसे सफल फिल्म ‘धुरंधर’ की ओटीटी रिलीज भी चर्चा में है. अब तक मेकर्स की ओर से फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन संभावित तौर पर ये फिल्म जनवरी 2026 में ये ब्लॉकबस्टर नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है।

january 2026 ott releases, Most Awaited OTT Release in January 2026, dhurandhar ott release date, haq ott release, tere ishq mein ott release, bollywood ott releases in 2026, january bollywood ott releases in 2026, जनवरी 2026 ओटीटी रिलीज, ओटीटी रिलीज हक, दे दे प्यार 2 , फ्रीडम एट मिडनाइट 2, तस्करीः द स्मगलर्स

 

Back to top button