OTT पर AI महाभारत इस दिन होगी रिलीज, टीवी पर भी प्रसारण

AI Mahabharata: ‘महाभारत’ पर AI आधारित सीरीज 25 अक्टूबर को वेव्स ओटीटी और 2 नवंबर से दूरदर्शन पर रिलीज होगी. महाकाव्य को नई तकनीक से बनाया गया है, जो दर्शकों को एकदम अलग एहसास कराएगी.

AI Mahabharata: महाभारत के इतिहास को दर्शकों के जेहन में फिर से ताजा करने के लिए कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क, प्रसार भारती के साथ मिलकर महाभारत पर सीरीज लेकर आया है। खास बात ये है कि इस सीरीज की पहुंच सिर्फ देश के दर्शकों तक नहीं बल्कि विदेशों तक होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स के जरिए विदेश की धरती पर बैठे दर्शक भी सीरीज को देख पाएंगे. सीरीज का मकसद एआई टूल्स के इस्तेमाल के साथ आने वाली पीढ़ी को देश की विरासत से जोड़े रखना है सीरीज एआई आधारित होगी। खास बात ये है कि सीरीज को ओटीटी और टीवी दोनों पर रिलीज किया जाएगा।

दूरदर्शन पर सीरीज होगी टेलीकास्ट

खास बात ये है कि सीरीज को ओटीटी और टीवी दोनों पर रिलीज किया जाएगा. महाकाव्य महाभारत की एआई-आधारित सीरीज की रिलीज का ऐलान हो गया है. सीरीज का डिजिटल प्रीमियर 25 अक्टूबर को वेव्स ओटीटी पर होगा, जिसके बाद 2 नवंबर से हर रविवार सुबह 11 बजे दूरदर्शन पर सीरीज को टेलीकास्ट किया जाएगा.

 ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ की भावना को मूर्त रूप देता है, जो दर्शाता है कि कैसे कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क और भारत के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती के साथ मिलकर विरासत और नवाचार को आगे बढ़ाया जा सकता है. कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के ग्रुप सीईओ और संस्थापक विजय सुब्रमण्यम ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “लाखों भारतीयों की तरह मैं भी हर रविवार को टेलीविजन पर क्लासिक महाभारत देखकर बड़ा हुआ हूं. यह एक ऐसा अनुभव था जिसने मेरी कल्पना और हमारी संस्कृति से मेरे जुड़ाव को आकार दिया.

ये भी पढ़े-

मेरी यूनिवर्स…’, रकुल के जन्मदिन पर जैकी ने लिखी दिल छू लेने वाली कविता

महाभारत के साथ हमारी आशा आज की पीढ़ी को एक ऐसी सीरीज देना है, जो उतनी ही गहन और संयुक्त हो जितनी कि यह हमारे लिए थी, लेकिन आज की तकनीक की संभावनाओं के माध्यम से बताई गई है. यह भक्ति और प्रगति के साथ मिलकर कुछ ऐसा रचने के बारे में है जो परंपरा में गहराई से निहित हो और दूरदर्शी हो.”

ये भी पढ़े-

Big Boss 19: खौल ही गया यूपी के लड़के का खून, मालती चाहर पर चिल्लाए मृदुल तिवारी

 

Back to top button