Panchayat 5 की रिलीज डेट का एलान, फुलेरा में फिर मचेगा घमासान

Panchayat Season 5 : ‘पंचायत सीजन 4’ रिलीज हो चुका है और फैंस को इसके पांचवे सीजन का अभी से इंतजार है। अब मेकर्स की तरफ से सीजन 5 का एलान कर दिया गया है। आइए मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

Panchayat Season 5 Release: amazon prime video की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक पंचायत है, जिसके सभी सीजन को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला है। जिसमें पंचायती चुनाव और सचिव जी-रिंकी की लव स्टोरी पर फोकस किया गया। अब मेकर्स की तरफ से पंचायत सीजन 5 की रिलीज का आधिकारिक एलान कर दिया गया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है। इसके साथ ही पंचायत 5 का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आया है।

कब आएगा पंचायत का सीजन 5

पंचायत वेब सीरीज पिछले 5 सालों से इंडियन ऑडियंस का मनोरंजन करती आ रही है। पिछले सीजन की तरह इसके चौथे सीजन ने भी फैंस का दिल जीता है और फुलेरा का चुनावी संग्राम हर किसी को पसंद आया है। सीजन 5 में पंचायत की कहानी में अहम मोड़ आने वाला है, जिसमें विनोद का उपप्रधानी का सपना पूरा होता है या नहीं इसको लेकर जद्दोजहद नजर आएगी।

ये भी पढ़े-

Phulera की प्रधान…दर्शको के दिलों पर करती है राज; जाने नीना गुप्ता की जीवनी

सीरीज की स्टारकास्ट

इस सीरीज के किरदार अमर हो गए हैं। पंचायत में प्रधानी जी (रघुवीर यादव), सचिव जी (जीतेन्द्र कुमार), मंजू देवी (नीना गुप्ता), विकास (चंदन रॉय) और प्रह्लाद (फैसल मलिक) जैसे किरदार नजर आ रहे हैं। अब नए सीजन का इंतजार हो रहा है जिसकी शूटिंग इस साल दिसंबर से शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़े-

‘पंचायत’ सीजन 4 : सीरीज की सफलता से गदगद ‘प्रधान जी’, बताया- ‘सभी के लिए कुछ है’

बता दें कि 24 जून को स्ट्रीम हुए ‘पंचायत सीजन 4’ में फुलेरा गांव के अभिषेक त्रिपाठी की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें गांव के लोग सचिव जी कहते हैं। ये सीजन राजनीति में गहराई से उतरता है। प्रधान जी और भूषण के बीच जमकर मुकाबला देखने को मिला है।

ये भी पढ़े-

‘Panchayat 4’ में किसिंग सीन देने पर बोलीं रिंकी, मेकर्स को बदलनी पड़ी स्क्रिप्ट

 

 

 

  • Beta

Beta feature

Back to top button