‘The Family Man 3’ की रिलीज पर बड़ा अपडेट, मेकर्स ने जारी किया वीडियो

The Family Man 3 Release Date: हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन का लंबे समय से सिनेप्रेमी इंतजार कर रहे हैं। अब इस सीरीज की रिलीज डेट का एलान हो गया है।

The Family Man 3 Release Date: इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज यह ऐलान कर दिया है कि उसकी मशहूर और चर्चित सीरीज द फैमिली मैन का तीसरा सीजन जल्द रिलीज होगा। राज और डीके की जोड़ी द्वारा उनके बैनर D2R फिल्म्स के तले बनाई गई ये हाई-स्टेक्स स्पाई एक्शन थ्रिलर एक बार फिर लौट रही है, और इस बार का सीजन अब तक का सबसे बड़ा होने के साथ रोमांचक बताया जा रहा है. इस तरह से मनोज बाजपेयी फिर से अपने मशहूर किरदार श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे।

कब और कहां रिलीज होगी द फैमिली मैन 3

साल 2019 में राज एंड डीके के नेतृत्व में द फैमिली मैन को शुरू किया गया था। पहला सीजन सुपरहिट रहा और इसके आधार पर साल 2021 में इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज किया गया। ऐसे में अब 4 साल के बाद द फैमिली मैन का तीसरा सीजन आ रहा है। मंगलवार को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से द फैमिली मैन 3 का एक टीजर वीडियो ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। द फैमिली मैन का तीसरा सीजन 21 नवंबर को ग्लोबली रिलीज होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

 

ये कलाकार आएंगे नजर

जयदीप अहलावत और निमरत कौर तीसरे सीज़न में नए कलाकार हैं और नकारात्मक भूमिकाओं में नजर आएंगे। राज, डीके और सुमन कुमार द्वारा लिखित और सुमित अरोड़ा के संवादों के साथ, द फैमिली मैन सीज़न 3 का निर्देशन राज एंड डीके ने किया है, जिसमें सुमन कुमार और तुषार सेठ इस सीज़न में निर्देशक के रूप में शामिल हुए हैं। यह बहुप्रतीक्षित शो जल्द ही भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रीमियर के लिए तैयार है।

ये भी पढ़े-

Aditi Rao Hydari Birthday: ‘पद्मावत’ से ‘हीरामंडी’ तक…, हर किरदार से में छाई अदिति

बता दें मनोज बाजपेयी को अब तक फिल्मों में खूब सराहा गया है। उनके कई किरदार लोगों के जहन में बसे हैं। लेकिन मनोज ने इस शो द फैमिली मैन के जरिए ओटीटी पर भी अपने किरदार से कमाल किया है। मनोज बाजपेयी ने इस सीरीज में लोगों का ऐसा दिल जीता कि उनका करेक्टर आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स में वायरल रहता है। अब मनोज बाजपेयी का किरदार श्रीकांत तिवारी तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है। फैन्स को इस भी इस सीजन का बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़े-

एक्ट्रेस सोनल चौहान की ‘Mirzapur The Film’ में एंट्री, फैंस बोले- अब होगा भौकाल

Back to top button