Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा की पूजा में शामिल करें ये चीजें, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Ganesh Chaturthi 2024: आज गणेश चतुर्थी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा को ये चीजें जरूर अर्पित करें। विघ्नहर्ता को ये चीजें चढ़ाने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

गणपति महोत्सव हर साल धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है और 10 दिनों तक चलता है। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी (Ganpati Utsav 2024) का व्रत किया जाएगा। इस साल गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) का पर्व 7 सितंबर को रखा जाएगा। कहा जाता है कि गणेश चतुर्थी पर बप्पा धरती पर भक्तों के दुख दूर करने आते हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त में गणपति को स्थापित करें। भगवान को गंगाजल से स्नान करवाएं। सिंदूर व चंदन का तिलक लगाकर पीले फूलों की माला अर्पित करें। मोदक का भोग लगाएं। देसी घी का दीपक जलाएं।

पूजन समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 34 मिनट के बीच भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी। इस दिन सुबह का पूजा समय 7 बजकर 45 मिनट से लेकर 9 बजकर 18 मिनट तक का है। वहीं, शाम को 6 बजकर 37 मिनट से रात को 8 बजकर 4 मिनट तक का समय बेहद लाभकारी माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस दौरान आप बप्पा की पूजा करके उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

भगवान गणेश को चढ़ाएं ये चीजें

गणेश चतुर्थी की पूजा में बप्पा को मोदक, चावल की खीर और फल जरूर अर्पित करें।

इन 3 चीजों को भगवान गणेश को चढ़ाने से भक्तों को बुद्धि, ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

इसके अलावा गणपति बप्पा को बूंदी के लड्डू और बेसन की बर्फी का भोग लगाना भी बिल्कुल न भूलें।

वहीं गणपति जी की पूजा में सिंदूर, दुर्वा, गुड़हल, गेंदा के फूल और नारियल भी अवश्य अर्पित करें।

आपको बता दें कि दुर्वा हमेशा जोड़े में अर्पित करें। इसके लिए 11 जोड़े दुर्वा चढ़ानी चाहिए।

इन चीजों को गणेश जी को चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

भगवान गणेश मंत्र

1. ‘वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

2. गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।’

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Back to top button