Guru Purnima: कलह-क्लेश और कंगाली से है परेशान…कुंडली में है गुरुदोष, तो गुरु पूर्णिमा पर करें ये उपाय

Guru Purnima 2024: हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ आसान उपाय करके आप कुंडली में बृहस्पति की स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

Guru Purnima Upay: सनातन धर्म में गुरु पूर्मिणा का विशेष महत्व है। गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। वहीं ज्योतिष में बृहस्पति को गुरु का दर्जा प्राप्त है। शास्त्रों अनुसार, इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था, वह महाभारत ग्रंथ के रचयिता हैं। गुरु पूर्णिमा का यह पर्व महर्षि वेद व्यास को समर्पित है। आईये जानते हैं गुरु पूर्णिमा कर है और इस दिन क्या करना चाहिए जिससे लाभ ही लाभ हो।

कुंडली में इनकी स्थिति अगर खराब हो या किसी तरह का दोष गुरु बृहस्पति बना रहे हों तो पारिवारिक और आर्थिक समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। इन परेशानियों से निजात पाने के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन बहुत खास माना जाता है, इस दिन कुछ विशेष उपाय करके आप कुंडली में बृहस्पति को मजबूत कर सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि पा सकते हैं।

गुरु पूर्णिमा कब?(Guru Purnima 2024)

ज्योतिष के अनुसार साल 2024 में गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2024) 21 जुलाई को पड़ रही है। हर साल आषाढ़ माह में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत तो 20 जुलाई को शाम 5:59 बजे से ही हो जाएगी। लेकिन इसका समापन अगले दिन 21 जुलाई को दोपहर 3:46 बजे पर होगा। शास्त्रों के मुताबिक उदया तिथि मान्य होता है, इस बार गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई रविवार को मनाई जाएगी।

गुरु पूर्णिमा के ये उपाय हर समस्या का समाधान

  • गुरु पूर्णिमा के दिन आपको सुबह स्वच्छ होने के बाद घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए या फिर किसी मंदिर में जाना चाहिए।
  • घर के पूजा स्थल या मंदिर में जाकर आपको गुरु ग्रह के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए।
  • बृहस्पति ग्रह के साथ ही आपको गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा भी करना चाहिए। विष्णु पूजन से भी कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।
  • अगर संभव हो तो आपको गुरु पूर्णिमा के दिन व्रत रखना चाहिए और विधि-विधान से विष्णु भगवान और बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए। व्रत रखने से कुंडली में मौजूद गुरु दोष तो दूर होगा ही, साथ ही अन्य ग्रह भी मजबूत होंगे। 
  • इस दिन आपको बृहस्पति का ध्यान करते हुए दान देना चाहिए। दान में आप धन, पीले रंग के वस्त्र या सामर्थ्य अनुसार कोई भी वस्तु दे सकते हैं।
  • गुरु पूर्णिमा के दिन अगर आप घर में गुरु यंत्र की स्थापना करते हैं तो बेहद शुभ परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। गुरु यंत्र सुख-संपन्नता प्रदान करने वाला माना जाता है। इस यंत्र को घर में स्थापित करने से रोग-दोष आपको घर से दूर रहते हैं। 

यह उपाय अगर आप आजमा लेते हैं तो आपके जीवन में गुरु की कृपा बरसने लगती है। आपको धन-धान्य और पारिवारिक सुख प्राप्त होता है। यह उपाय करने से गुरु की कृपा विशेष रूप से उस घर में बनी रहती है और भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं और सभी देवी देवताओं की कृपा उस घर में बरसती रहती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

Back to top button