Sawan 2024: सावन में इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, जानें कौनसी राशियां रहेंगी भाग्यशाली

Sawan 2024: सावन का महीना शिवजी जी को अत्यंत प्रिय है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस माह में शिवलिंग पर जल और बेलपत्र जरूर अर्पित करें। तो आइए जानते हैं कि सावन में किन राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसने वाली है।

Sawan Rashifal 2024सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है और इस पवित्र महीने में जो शिव भक्त पूरे मन से शिव की पूजा करता है उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखने और शिवलिंग का जलाभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और इसी के साथ शिव मंत्रों का जाप करने से जातकों के जीवन पर बुरे ग्रहों का प्रभाव भी कम हो जाता है। इस साल 22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है और समाप्त 19 अगस्त को होगा। आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां (Sawan Rashifal 2024) हैं जिन पर सावन के महीने में भगवान शिव हमेशा मेहरबान रहते हैं।

1. मेष 

मेष राशि वालों पर इस पूरे महीने भगवान भोलेनाथ आप पर अपनी कृपा बरसाएंगे। आपको धन लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको तरक्की और धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पूरे महीने व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। 

2. सिंह 

सिंह राशि वालों इस महीने आपके जीवन में खुशियां आएंगी। लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। आप अपने करियर में अच्छा लाभ और ऊंचाइयां हासिल कर पाएंगे। इस महीने आपको भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। 

3. धनु 

धनु राशि वालों के लिए सावन का महीना बेहद शुभ और अच्छा रहेगा। सभी कामों में गति आएगी। कामों में सफलता मिलेगी और रुका हुआ पैसा फिर से मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

3. मकर 

मकर राशि वालों भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा से इस महीने आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिससे आपको धन कमाने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। 

4. कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन शिवरात्रि जीवन में सफलता दिलाने वाली साबित हो सकती है। पिता के सहयोग से सरकार और सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए भी सावन का महीना अच्छी खबर लेकर आ सकता है। जो लोग अभी तक अपने क्षेत्र में संघर्ष कर रहे थे, उन्हें अब भगवान शिव की कृपा से अनुकूल वातावरण मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Back to top button