Sawan 2024: सावन में पहना जाता है हरा रंग, इसका शिव जी से क्या है संबंध, जानें इसका महत्व

Sawan 2024: हिन्दू धर्म में सावन महीने को अति विशेष स्थान दिया गया है। सावन आते ही महिलाएं हाथों में मेहंदी और हरे रंग की चूड़ी-साड़ी में नजर आने लगती हैं। आखिर सावन माह में हरा रंग पहनना क्यों शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं सावन में हरे रंग का क्या है महत्व।

Green color worn in Sawan: सनातन धर्म में सावन का महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियों के पहनने का विशेष महत्व है। हरा रंग हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति, बुद्धिमत्ता और स्थिरता लाता है। इस महीने में हरा रंग पहनकर हम भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। हरे रंग का धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से गहरा संबंध है, आइए जानते हैं।

सावन में हरे रंग का क्या है महत्व?

सावन मास में हर तरफ हरियाली ही नजर आती है और मौसम काफी खुशनुमा हो जाता है। सावन में बारिश होने की वजह से हर जगह सब पेड़ हरा और फूल खिले हुए दिखते हैं। हरे रंग को प्रकृति से जोड़ कर देखा गया है और भगवान शिव को प्रकृति से अत्यंत प्रेम है। दरअसल, हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है और प्रकृति देवी पार्वती का ही स्वरूप माना जाता है। इस वजह से भोले शंकर को हरा रंग और प्रकृति दोनों से प्रेम है। ऐसे में सावन माह में हरा रंग पहनने से महादेव प्रसन्न होते हैं और मां पार्वती की भी कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा हरे रंग को प्रेम और खुशी का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि हरा रंग जीवन में खुशहाली, मानसिक शांति, बुद्धिमता और सकारात्मकता लाता है। 

ज्योतिष में हरे रंग को बुध ग्रह से संबंधित माना जाता है। बुध ग्रह बुद्धिमत्ता, व्यापार, संचार और जीवन में सामंजस्य का कारक होता है। सावन के महीने में हरा रंग पहनने से बुध ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, जिससे हमारी बुद्धिमत्ता और मानसिक स्थिरता में वृद्धि होती है।

सावन का महीना वर्षा ऋतु का महीना होता है, जिसमें चारों ओर हरियाली छा जाती है। हरा रंग पहनकर हम प्रकृति का सम्मान करते हैं और उसके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। यह भी माना जाता है कि इस महीने में हरा रंग पहनने से हमारे चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Back to top button