
विशाखापत्तनम में फिशिंग हार्बर पर भीषण, 40 नावें जलकर हुई खाक मछुआरों ने जताया ये संदेह
विशाखापत्तनम में एक बंदरगाह पर भीषण आग लगने से मछली पकड़ने वाली 40 नावें जलकर खाक हो गई। आग लगने की शुरुआत रविवार देर रात हुई, जो सोमवार तड़के तक जारी रही है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नावों को जलते हुए देखा जा सकता है।

विशाखापत्तनम में एक बंदरगाह पर भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है। इस घटना में लगभग 40 मछली पकड़ने वाली नावें जलकर राख हो गईं। मछुआरों को संदेह है कि कुछ अपराधियों ने नावों में आग लगाने का काम किया। उन्होंने यह भी संदेह जताया कि आग एक नाव में किसी पार्टी द्वारा लगाई गई थी जिसमें 30 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विशाखापत्तनम में एक बंदरगाह पर बीती रात भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है। इस घटना में लगभग 40 मछली पकड़ने वाली नावें जलकर राख हो गईं। मछुआरों को संदेह है कि कुछ अपराधियों ने नावों में आग लगाने का काम किया है। उन्होंने यह भी संदेह जताया कि आग एक नाव में किसी पार्टी द्वारा लगाई गई थी, जिसमें 30 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।
#WATCH | Andhra Pradesh: Morning visuals from Visakhapatnam fishing harbour where a massive fire broke out last night. Fire tenders are engaged in controlling the fire. pic.twitter.com/YIM4enPNIq
— ANI (@ANI) November 20, 2023
विशाखापत्तनम के मछली पकड़ने के बंदरगाह में भीषण आग लगने से पहली नाव से शुरू हुई आग आखिरकार 40 नावों तक फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मामले पर अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी आनंद रेड्डी ने बताया कि शुरुआत में मछली पकड़ने के बंदरगाह पर खड़ी एक नाव में आग लग गई थी और फिर आधी रात को अन्य फाइबर नावों में फैल गई। पुलिस और अग्निशमन दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने आगे बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।