द कश्मीर फाइल्स का छप्परफाड़ कलेक्शन जारी, 10 दिन में 168 करोड़ की कमाई

द कश्मीर फाइल्स

मुंबई। 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी है। पहले दिन 3.25 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कलेक्शन किया है।

रिलीज के 10वें दिन द कश्मीर फाइल्स ने 27 करोड़ का कलेक्शन किया है, और इस तरह 10 दिन में 168 करोड़ रुपये की कमाई की। अगर ऐसा ही रहा तो विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा अगले दो हफ्ते में छू लेगी।

द कश्मीर फाइल्स ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। बाहुबली 2 के बाद यही ऐसी फिल्म है जिसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 73 करोड़ का कलेक्शन किया है।

कश्मीर फाइल्स का कलेक्शन

पहला दिन [शुक्रवार] – 3.55 करोड़ रुपये

दूसरा दिन [शनिवार] – 8.5 करोड़ रुपये

तीसरा दिन [ रविवार] – 15.1 करोड़ रुपये

चौथा दिन [सोमवार] – 15.05 करोड़ रुपये

पांचवां दिन [मंगलवार] -17.80 करोड़ रुपये

छठवां दिन [बुधवार] – 19.30 करोड़ रुपये

सातवां दिन [गुरुवार] – 19.05 करोड़ रुपये

आठवां दिन [दूसरा शुक्रवार] – 22.00 करोड़ रुपये

नौवा दिन [दूसरा शनिवार] – 24 करोड़ रुपये

दसवां दिन [दूसरा रविवार]-  27 करोड़ रुपये

फिल्म की सक्सेस को देखते हुए निर्माताओं ने द कश्मीर फाइल्स को चार भाषाओं में डब करने का फैसला किया है। इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किया जाएगा।

14 करोड़ के बजट में बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे कलाकारों ने बहुत शानदार एक्टिंग की है।

Back to top button