बजट 2021 : वित्तीय घाटा 6.8% रहने का अनुमान, जानिए बजट से जुड़ी खास बातें

नई दिल्ली। संसद में देश का आम बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के अपने बजट भाषण की शुरुआत में कहा कि कोविड-19 संकट के बाद से अब तक सरकार कई मिनी बजट ला चुकी है।

बजट से जुड़ी खास बातें

  1. इनकम टैक्स के सेक्शन 80EA के तहत अब छूट को 31 मार्च, 2022 तक लिए गए लोन पर लागू किया जाएगा।
  2. इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा, मोबाइल और उसके चार्जर महंगे।
  3. स्टील और लोहे उत्पाद सस्ते।
  4. 75 साल से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को आईटीआर भरने की आवश्यकता नहीं।
  5. 75 साल के ऊपर के पेंशनधारियों को टैक्स में छूट। 
  6. विदेशी रिटायरमेंट अकाउंट के सरलीकरण के लिए नियम बनाए जाएंगे।
  7. एक करोड़ से ज्यादा ऑडिट से छूट मिलेगी।
  8. जिन एनआरआई को टैक्स भरने में काफी मुश्किलें होती थीं उन्हें इस बार डबल टैक्स सिस्टम से छूट दी जा रही है।
  9. 75 साल के ऊपर के पेंशनधारियों के विवादों को खत्म करने के लिए समिति का गठन होगा फेसलेस समिति बनाई जाएगी।
  10. देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का आवंटन।
  11. गोवा डायमंड जुबली सेलिब्रेशन के लिए 300 करोड़ रुपए।
  12. असम और पश्चिम बंगाल में टी वर्कर के लिए 1000 करोड़ रुपए।
  13. वित्तीय घाटा 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान। इसके लिए सरकार को 80 हजार करोड़ की जरूरत होगी, जो अगले दो महीनों में बाजार से लिया जाएगा।
  14. इमरजेंसी फंड 30,000 करोड़ रुपये।
  15. वित्तीय वर्ष में खर्च का लक्ष्य 34.5 लाख करोड़ रुपये। 
  16. अगली जनगणना की प्रक्रिया डिजिटल होगी। इसके लिए सरकार 3760 करोड़ रुपये देगी।

Leave a Reply

Back to top button