
दिल्ली में पहला बड़ा बायोगैस प्लांट… सीएम रेखा गुप्ता ने नंगली डेयरी में किया उद्घाटन
Delhi First Biogas Plant: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को नंगली डेयरी में 200 टी.डी.पी. क्षमता वाले पहले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि यह बायोगैस प्लांट गोबर और डेयरी अपशिष्ट के प्रबंधन का स्थायी समाधान देगा।
इसके साथ ही हजारों गौशालाओं और डेयरियों की समस्याओं की भी दूर करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस बायोगैस प्लांट से अब गोबर से ग्रीन एनर्जी बनेगी। इससे पर्यावरण साफ होगा, यमुना का प्रदूषण कम होगा और किसानों, पशुपालकों को भी मदद मिलेगी।
क्या है प्लांट की खासियत
- यह संयंत्र रोजाना 200 टन कचरा या गोबर प्रोसेस करने में सक्षम है।
- इससे प्रतिदिन 5,600 किलोग्राम सीएनजी गैस उत्पन्न होती है, जो पाइपलाइन के माध्यम से इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को सप्लाई की जाती है।
- इसके अलावा, रोजाना 30 टन कम्पोस्ट तैयार होता है, जिसे किसानों में वितरित किया जाएगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उनके साथ दिल्ली के मंत्री आशीष सूद, एमसीडी मेयर राजा इकबाल सिंह, भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत, विधायक संदीप सेहरावत, डीएम एम. चैतन्य, एसडीएम, एडीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें…
Bomb Threat: DPS समेत कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, खाली कराया गया परिसर
पूर्व की सरकार पर रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
रेखा गुप्ता ने उद्घाटन के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का काम 2018 में शुरू हुआ था, लेकिन पिछली सरकार के कार्यकाल में इसे कभी पूरा नहीं किया गया। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद इसे 2025 में जल्द पूरा कर जनता को सौंप दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल ने इस परियोजना में देरी के लिए मोदी पर आरोप लगाया, जबकि असलियत में उनका इरादा ही परियोजना को पूरा करने का नहीं था।
यह भी पढ़ें…
दिल्ली दंगे में शामिल उमर और शरजील पर बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली
पर्यावरण और स्वच्छता पर प्रभाव
- यह बायोगैस प्लांट नालों की सफाई और यमुना में प्रदूषण कम करने में मदद करेगा।
- इससे ग्रीन एनर्जी के उत्पादन और राजस्व में भी योगदान मिलेगा।
- दिल्ली में प्रतिदिन लगभग 1,500 मीट्रिक टन गोबर उत्पन्न होता है, इसलिए भविष्य में और भी ऐसे प्लांटों की आवश्यकता होगी।
- प्लांट किसानों के लिए खाद भी बनाएगा, जिससे कृषि और पर्यावरण दोनों को लाभ मिलेगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने इसे स्वच्छ और हरित दिल्ली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट शहर की सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर हैं।
यह भी पढ़ें…





