MESSI: कोलकाता में लियोनल मेसी का भव्य स्वागत, स्टैच्यू देख हुए गदगद…

SHAHRUKH KHAN meet LIONEL MESSI: मेस्सी से मिलकर अबराम खान  काफी खुश नजर आए और उनके चेहरे पर जो चमक थी वो देखने लायक थी. वहीं, किंग खान भी गर्मजोशी के साथ मेस्सी से मिलते नजर आए.

SHAHRUKH KHAN meet LIONEL MESSI: फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ी और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए हैं. अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले चरण में 13 दिसंबर की सुबह लगभग 3:23 बजे मेसी कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर मौजूद हजारों फैंस ने उन्हें “मेसी, मेसी” के नारे लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया. मेसी के साथ उनके इंटर मियामी टीम के साथी लुइस सुआरेज और फीफा विश्व कप विजेता रोड्रिगो डी पॉल भी भारत दौरे में शामिल हैं. एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक हर जगह फैंस मेसी की एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए.

स्टैच्यू देख गदगद हुए मेस्सी

पश्चिम बंगाल के मंत्री और श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब के प्रेसिडेंट सुजीत बोस ने शनिवार को कहा कि फुटबॉल आइकन लियोनेल मेस्सी और उनकी टीम कोलकाता के लेक टाउन में श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब में लगाई गई 70 फुट की मूर्ति से खुश हैं.  मेस्सी, जो अपने GOAT टूर इंडिया 2025 की शुरुआत करने के लिए शहर में हैं, आज वर्चुअली इस मूर्ति का उन्होंने अनावरण किया.

शाहरुख खान के बेटे भी हैं मेस्सी के फैन

मेस्सी का फैन कौन नहीं है. आज जब मेस्सी से अबराम गर्मजोशी के साथ मिले तो यह इस बात का एक और बडा़ सबूत था. बता दें कि किंग शाहरुख खान के दोनों बेटे महान फुटबॉलर मेस्सी के फैन रहे हैं. ऐसे में जब मेस्सी को अपने सामने अबराम ने देखा तो उसकी खुशी सातवें आसमान पर थी.

हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली पहुंचेंगे

दोपहर 2 बजे के बाद मेसी कोलकाता से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे. वहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एक प्रदर्शनी मैच खेलेंगे, जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे. शाम को उनके सम्मान में एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन भी किया जाएगा. इसके बाद मेसी मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे.

बता दें कि लियोनल मेसी आखिरी बार 2011 में भारत आए थे, जब उन्होंने कोलकाता में अर्जेंटीना की कप्तानी में वेनेजुएला के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेला था. इस बार उनका दौरा न केवल फुटबॉल प्रेमियों के लिए उत्सव का मौका है, बल्कि युवा खिलाड़ियों और फैंस के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है.

Back to top button