
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन… राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Khaleda Zia Funeral: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और BNP प्रमुख बेगम खालिदा जिया का मंगलवार को 80 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन के बाद बांग्लादेश सरकार ने तीन दिन का राष्ट्रीय शोक और 31 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। पूरे देश में शोक की लहर है और उनके अंतिम संस्कार के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
राजकीय शोक और सार्वजनिक अवकाश
मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने टीवी पर देश को संबोधित करते हुए शोक की घोषणा की। इसके बाद लोक प्रशासन मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया। इसके तहत सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्वायत्त और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि बिजली, पानी, गैस, फायर ब्रिगेड, अस्पताल, संचार और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। सुप्रीम कोर्ट और बांग्लादेश बैंक ने भी छुट्टी की घोषणा की।
अंतिम संस्कार का कार्यक्रम
खालिदा जिया का नमाज-ए-जनाजा बुधवार दोपहर 2 बजे ढाका के जातीय संसद भवन के साउथ प्लाजा, माणिक मिया एवेन्यू में होगा। इसके बाद उन्हें राजधानी के शेर-ए-बांग्ला नगर में उनके पति और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के मकबरे के पास दफन किया जाएगा।
BNP नेताओं ने बताया कि नमाज-ए-जनाजा बैतुल मुकर्रम राष्ट्रीय मस्जिद के खतीब पढ़ाएंगे, और अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया BNP की ओर से नजरुल इस्लाम खान संभालेंगे। BNP महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने लोगों से अनुशासन बनाए रखने और कार्यक्रम की गंभीरता को समझने की अपील की।
Massive turnout at Dhaka’s Manik Mia Avenue to bid farewell to former Bangladesh PM and BNP chairperson Khaleda Zia pic.twitter.com/lTG96Sa6et
— Indrajit Kundu | ইন্দ্রজিৎ (@iindrojit) December 31, 2025
भारत और विदेशों की भागीदारी
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत सरकार और जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे। दुनिया भर से शोक संदेश आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खालिदा जिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, अमेरिका, रूस, चीन समेत कई देशों ने संवेदना जताई।
यह भी पढ़ें…
Iran में रियाल की गिरावट से भड़का प्रदर्शन, सेंट्रल बैंक प्रमुख ने दिया इस्तीफा
सुरक्षा और शव यात्रा
अंतिम संस्कार के दौरान 10,000 से अधिक पुलिस और आर्म्ड पुलिस बटालियन तैनात की गई हैं, जबकि सेना के जवान भी अहम जगहों पर मौजूद रहेंगे। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शव यात्रा का पूरा रास्ता तय कर दिया है। ट्रैफिक प्रभावित होने के कारण नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।
BNP का सात दिन का शोक
राजकीय शोक के साथ-साथ BNP ने सात दिन का पार्टी शोक घोषित किया है। देशभर में BNP दफ्तरों पर काले झंडे लगाए जाएंगे, नेता-कार्यकर्ता काले बैज पहनेंगे, और हर दफ्तर में दुआ और शोक सभा होगी।
यह भी पढ़ें…
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन… राजनीतिक युग का हुआ अंत
गुलशन आवास पर अंतिम दर्शन
खालिदा जिया का पार्थिव शरीर गुलशन स्थित आवास फिरोजा लाया गया। यहां परिवार और करीबी लोगों ने अंतिम दर्शन किए। उनके बेटे तारीक रहमान को शांत बैठा देखा गया, हाथ में दुआ की किताब लिए।
राजनीतिक सफर
खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने तीन बार देश की कमान संभाली। सैन्य शासन के बाद लोकतंत्र की वापसी में उनकी बड़ी भूमिका रही। दशकों तक उन्होंने बांग्लादेश की राजनीति को दिशा दी। उनके निधन के साथ ही बांग्लादेश का एक बड़ा राजनीतिक अध्याय बंद हो गया है।
यह भी पढ़ें…





