
तंत्र-मंत्र के चक्कर में दोस्त की गला रेतकर हत्या, दबोचा गया आरोपी
Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढ़ाबासा में सोमवार आधी रात के बाद एक युवक ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपने ही दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अजय उर्फ झंटू के रूप में हुई है, जो एक हार्डवेयर स्टोर में काम करता था।
पुलिस ने हत्या के आरोपी संदीप कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर ही दबोच लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में मंगलवार को सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम संदीप ने अपने दोस्त अजय को अपने कमरे में बुलाया और उसे शराब पिलाई। देर रात, जब अजय नशे की हालत में था, संदीप ने धारदार हथियार चापड़ से उस पर हमला कर दिया। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा
यह भी पढ़ें…
करूर भगदड़ मामले में यूट्यूबर फेलिक्स गेराल्ड गिरफ्तार, पुलिस और राजनीति में गहरी बहस
अजय की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि वह खून से लथपथ पड़ा है, जबकि आरोपी संदीप वहीं मौजूद था। लोगों ने तुरंत संदीप को पकड़ लिया और गोलमुरी थाना पुलिस को सूचना दी। घायल अजय को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज
के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल चापड़ बरामद कर लिया है।
गोलमुरी थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी संदीप ने तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में अपने दोस्त की हत्या की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी मंशा स्पष्ट हो सके।
यह भी पढ़ें…
करूर में विजय रैली भगदड़: पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी…मुख्यमंत्री ने किया न्याय का वादा
स्थानीय लोगों के अनुसार, अजय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और कुछ महीने पहले ही उसके पिता की बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें…





