
भारत में जेंडर चेंज सर्जरी… कितना आता है खर्च, जानें पूरी प्रक्रिया
Gender Change Surgery: भारत में जेंडर चेंज सर्जरी (Gender Change Surgery) अब अधिक सुरक्षित और स्वीकार्य हो गई है। पहले इसे समाज में सामान्य नहीं माना जाता था, लेकिन आज कई सेलिब्रिटी और आम लोग इस प्रक्रिया को अपना रहे हैं। जेंडर चेंज सर्जरी उन लोगों के लिए होती है जिन्हें जेंडर डिस्मॉर्फिया (Gender Dysphoria) होता है।
जेंडर डिस्मॉर्फिया क्या है?
जेंडर डिस्मॉर्फिया वह मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति अपने जन्मजात लिंग के शरीर से असहज महसूस करता है। उसे लगता है कि उसका शरीर उसके अंदर महसूस किए गए जेंडर के अनुरूप नहीं है। इसके कारण तनाव, घबराहट और मानसिक बेचैनी रहती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि व्यक्ति की जेंडर पहचान से जुड़ा अनुभव है।

भारत में सर्जरी की लागत
भारत में जेंडर चेंज सर्जरी की लागत पुरुष से महिला और महिला से पुरुष बनने पर अलग होती है:
- पुरुष से महिला (MTF) सर्जरी: लगभग 3 लाख से 5 लाख रुपये।
- महिला से पुरुष (FTM) सर्जरी: लगभग 5 लाख से 8 लाख रुपये।
महिला से पुरुष सर्जरी महंगी होती है क्योंकि इसमें अधिक कॉस्मेटिक और हार्मोनल प्रक्रियाएं शामिल होती हैं।

पुरुष से महिला बनने की प्रक्रिया
पुरुष से महिला सर्जरी में कई चरण शामिल होते हैं:
- ऑर्किएक्टॉमी (Orchiectomy): पुरुष के अंडकोष को हटाना।
2. पेनेक्टॉमी (Penectomy): पुरुष लिंग को हटाना।
3. वुल्वोप्लास्टी (Vulvoplasty): बाह्य योनि का निर्माण।
4. वेजिनोप्लास्टी (Vaginoplasty): पूरी तरह से योनि का निर्माण।

यह भी पढ़ें…
सर्दियों में भूलकर भी ना खाए इन फलों को; वरना पड़ जायेगे बीमार …
महिला से पुरुष बनने की प्रक्रिया
महिला से पुरुष सर्जरी में कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं और हार्मोनल थेरेपी शामिल होती हैं:
- गाल प्रत्यारोपण (Cheek Implant Surgery): चेहरे की बनावट को पुरुष जैसी बनाना।
- ट्रेकियल शेव (Tracheal Shave): गले की हड्डी की संरचना को पुरुष जैसी बनाना।
- जॉलाइन फेमिनाइजेशन सर्जरी (Jo-Line Masculinization Surgery): शरीर और चेहरे की बनावट को पुरुष जैसी बनाना।

यह भी पढ़ें…
सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला ट्रेंड वायरल; चेहरे पर Period Blood लगा रही हैं महिलाएं?
सर्जरी के बाद देखभाल
सर्जरी के बाद फिजिकल और मानसिक देखभाल महत्वपूर्ण है। डॉक्टर अक्सर हार्मोन थेरेपी और नियमित चेकअप की सलाह देते हैं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए थेरेपी या काउंसलिंग भी जरूरी होती है।

भारत में जेंडर चेंज सर्जरी अब संभव और सुरक्षित है। सर्जरी का खर्च और प्रक्रिया पुरुष से महिला और महिला से पुरुष में अलग है। सर्जरी करवाने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श और मानसिक तैयारी जरूरी है। यह प्रक्रिया न केवल लिंग परिवर्तन करती है बल्कि व्यक्ति की आंतरिक और बाहरी पहचान को उसके महसूस किए गए जेंडर के अनुरूप बनाती है।
यह भी पढ़ें…





