
यूट्यूबर Elvish Yadav के खिलाफ फिर FIR का आदेश, जानें क्या है मामला?
Elvish Yadav News: सांप तस्करी के मामले में नाम आने के बाद मशहूर यू-ट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एल्विश यादव के खिलाफ एक और FIR के आदेश हुए हैं।
Elvish Yadav News: गजियाबाद में अपर जिला जज जूनियर डिवीजन ने थाना नंदग्राम को आदेश दिया है कि वह एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें. पीएफए से जुड़े एक व्यक्ति ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी की पुलिस को दी शिकायतों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है उसके और उसके भाई को खतरा है सोशल मीडिया पर खुलेआम उनको धमकी दी जा रही है. गौरव गुप्ता खुद नोएडा में एल्विश यादव के खिलाफ संगीन धाराओं में हुए मुकदमे के वादी थे.
जानिए पूरा मामला
एल्विश यादव ( Elvis Yadav ) पर सांपों के जहर की तस्करी के आरोप लगे थे। नोएडा पुलिस ने एक ऐसा गैंग पकड़ा था जो सांपों की तस्करी करता था। पुलिस पूछताछ में इस गैंग के सदस्यों ने बताया था कि उनके कनेक्शन मशहूर यू ट्यूब एल्विश यादव से भी हैं। इसी मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ये मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अब इसी मामले में एक गवाह गाजियाबाद के रहने वाले सौरभ गुप्ता ने गाजियाबाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उन्हे डराया जा रहा है, धमकी दी जा रही है और उनकी रेकी की जा रही है।
अब कोर्ट ने आदेश दिया है की धारा 173(4) BNSS के तहत स्वीकार किया जाता है. साथ ही नंदग्राम थाना अध्यक्ष को आदेशित किया जाता है कि आवेदन में तथ्यों के आधार पर समुचित व्यक्तियों के विरुद्ध समुचित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करें और विवेचना करें.





