MAMI मुंबई फ़िल्म फेस्टिवल का चेयरपर्सन बनाई गईं प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड सहित हॉलीवुड में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को अब एक नई ज़िम्मेदारी मिली है। उन्हें MAMI मुंबई फ़िल्म फेस्टिवल का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

प्रियंका ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए देते हुए कहा कि वो भारतीय सिनेमा को विश्व पटल पर लेकर जाएंगी।

प्रियंका चोपड़ा ने विख्यात फ़िल्ममेकर मार्टिन स्कोर्सेस की एक कोट के साथ अपनी बात शुरू की- अब हमें पहले से कहीं अधिक एक-दूसरे के साथ बात करने की ज़रूरत है और हम किस तरह दुनिया देखते हैं, यह समझने की ज़रूरत है। इसके लिए सिनेमा सर्वश्रेष्ठ माध्यम है।

उन्होंने लिखा- इस विचार के साथ मैं नयी भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं… जियो मामी फ़िल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन। भारत का अग्रणी फ़िल्म फेस्टिवल।

एक सोच रखने वाले लोगों की एक बेहतरीन टीम के साथ काम करते हुए, हम इस फेस्टिवल को नई रचनात्मकता के साथ नया रूप दे रहे हैं।

यह ज़ोरदार बदलाव पिछले दो सालों में दुनिया जिस तरह बदली है, उसके अनुरूप होंगे। इस नये अध्याय के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।

Leave a Reply

Back to top button