
दिल्ली में ग्लोबल टेक शो… 13 देशों के पवेलियन के साथ भारत दिखाएगा AI का दम
AI Impact Expo 2026: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। AI Impact Summit 2026 के तहत राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भव्य एक्सपो का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह आयोजन भारत के AI इकोसिस्टम और भविष्य की तकनीकी ताकत को दुनिया के सामने पेश करने का बड़ा मंच माना जा रहा है।
आज शाम को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम (16 फरवरी 2026) को शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे. 5 दिनों तक चलने वाला इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम में चलेगा. यह एक्सपो AI के वास्तविक उपयोग का राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा. तकनीक और आम नागरिकों का बेजोड़ मेल देखने को मिलेगा. 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 एरेनाज में यह ग्लोबल इवेंट हो रहा है. यह एक्सपो ग्लोबल टेक कंपनियों, स्टार्टअप्स, एकेडमिक एवं अनुसंधान संस्थानों, केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों को एक साथ लाएगा.
300 एग्जीबिशन में दिखेगी नई तकनीक
AI Impact Expo 2026 में करीब 300 एग्जीबिशन लगाए गए हैं। इनमें हेल्थकेयर, एजुकेशन, डिफेंस, एग्रीकल्चर, फिनटेक, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्ट सिटी जैसे क्षेत्रों में AI आधारित तकनीक और समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे। इन एग्जीबिशन का उद्देश्य यह दिखाना है कि कैसे AI आम लोगों के जीवन को आसान बना सकता है और उद्योगों को अधिक प्रभावी बना रहा है।
600 हाई पावर स्टार्टअप होंगे शामिल
इस एक्सपो की खास बात यह है कि इसमें देश और दुनिया के लगभग 600 हाई पावर स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं। ये स्टार्टअप नई तकनीकों, इनोवेशन और AI आधारित उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को वैश्विक पहचान मिलेगी और निवेश के नए अवसर खुलेंगे।
यह भी पढ़ें…
गुवाहाटी में पीएम नरेंद्र मोदी की हुंकार… ‘नॉर्थ ईस्ट अष्टलक्ष्मी’, कांग्रेस पर साधा निशाना
13 देशों के पवेलियन, वैश्विक सहयोग पर जोर
AI Impact Summit 2026 में 13 देशों के पवेलियन भी लगाए गए हैं, जहां विभिन्न देशों की कंपनियां और शोध संस्थान अपनी तकनीक दिखाएंगे। इससे भारत और अन्य देशों के बीच तकनीकी सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।
AI के भविष्य पर चर्चा
समिट के दौरान AI के भविष्य, डेटा सुरक्षा, नैतिकता, रोजगार, डिजिटल अर्थव्यवस्था और नवाचार जैसे विषयों पर पैनल चर्चा और सत्र आयोजित होंगे। नीति निर्माता, उद्योग जगत, शोधकर्ता और स्टार्टअप फाउंडर्स इसमें शामिल होकर भविष्य की रणनीतियों पर विचार करेंगे।
यह भी पढ़ें…
AI का ग्लोबल मंच भारत में… Google, Nvidia समेत 50+ कंपनियों के CEO का जमावड़ा
भारत बनेगा AI हब
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे आयोजन भारत को वैश्विक AI हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। सरकार का फोकस AI, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट पर है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सकती है।
यह आयोजन न केवल भारत की तकनीकी क्षमता को दुनिया के सामने पेश करेगा, बल्कि युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए नए अवसरों के दरवाजे भी खोलेगा।
यह भी पढ़ें…





