UP News: गोरखपुर में मासूम बच्ची संग हैवानियत, सूनसान जगह पर खून से लथपथ मिली

UP News: गोरखपुर में शनिवार सुबह शादी समारोह में आई एक मासूम के साथ रेप की घटना सामने आई है, पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शादी समारोह में मां के साथ गई बच्ची के साथ हैवानियत की खबर है। बच्ची जयमाल के समय अचानक से गायब हो गई। परिवार के लोग बच्ची को इधर-उधर ढूंढने लगे। इसी दौरान समारोह स्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बच्ची खून से लथपथ हाल में मिली। बच्ची के साथ हैवानियत किए जाने की आशंका है। उसे गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मेडिकल कालेज में भर्ती, हालत नाजुक

देर रात में शादी समारोह स्थल से कुछ दूर सूनसान जगह पर बच्ची खून से लथपथ मिली। परिजन उसे लेकर आनन फानन में स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

शादी समारोह में दादी संग पहुंची थी मासूम

जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थनगर की रहने वाली मासूम की दादी का मायका गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव में है। दादी के भतीजी की शादी शुक्रवार को थी। इसमें वह अपने दादी के साथ पहुंची थी।

जयमाल कार्यक्रम के बाद हुई गायब

दादी के अनुसार, जयमाला कार्यक्रम के बाद साढ़े 11 बच्ची अचानक उनकी पोती गायब हो गई। परिवार के लोग उसे खोजने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद ड्रोन से की जा रही रिकॉर्डिंग देखी गई। इसमें आरोपी अशोक निषाद उर्फ टुनटुन के साथ बच्ची जाती दिखाई दी। परिवार के साथ गांव के लोग भी बच्ची को खोजने लगे।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। बच्ची जिस स्थान पर मिली वहां से साक्ष्य जुटाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार शख्स की पहचान कर ली गई है। परिजन की तहरीर पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button