
LPG को लेकर सरकार का बयान… देश में कोई कमी नहीं, पैनिक बुकिंग से बढ़ी मांग
LPG Crisis: देश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि देश में LPG, CNG, PNG, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अनावश्यक बुकिंग से बचें।
सुजाता शर्मा ने बताया कि इन दिनों एलपीजी सिलेंडर की पैनिक बुकिंग बढ़ गई है, जो चिंता का विषय बन रही है। सामान्य दिनों में देशभर में प्रतिदिन करीब 50 से 55 लाख एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग होती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह संख्या बढ़कर 75 से 76 लाख तक पहुंच गई है।
पैनिक बुकिंग से बढ़ी मांग
मंत्रालय के अनुसार यह बढ़ोतरी वास्तविक कमी के कारण नहीं, बल्कि लोगों के बीच फैली आशंका और पैनिक के कारण हो रही है। कई लोग भविष्य में सप्लाई बाधित होने की आशंका से पहले ही सिलेंडर बुक कर रहे हैं।
सप्लाई पूरी तरह सामान्य
सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से कहीं भी ड्राई आउट यानी स्टॉक खत्म होने की कोई सूचना नहीं मिली है। सभी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें…
LPG पर देशभर में मचा हंगामा! बुकिंग बंद, KYC अटकी… जनता परेशान
अस्पतालों और हॉस्टलों को दी जा रही है प्राथमिकता
सरकार ने कहा कि एलपीजी सप्लाई के लिए अस्पतालों और हॉस्टलों को प्राथमिकता दी जा रही है। 5 मार्च की तुलना में देश में एलपीजी का प्रोडक्शन 40 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा, सरकार ने राज्यों को वितरण के लिए 48,000 किलोलीटर यानी करीब 4.8 करोड़ लीटर केरोसीन तेल भी जारी किया है। इसके साथ ही, सरकार ने कोल इंडिया को होटल और रेस्टॉरेंट को कोयला उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें…
LPG सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त कानून… ब्लैक में बेचने पर हो सकती है जेल
लोगों से की गई अपील
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। अनावश्यक पैनिक बुकिंग से वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ता है।
मंत्रालय का कहना है कि देश में ईंधन और गैस की सप्लाई को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें…





