
पटना में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का भव्य स्वागत, डिप्टी सीएम भी पैदल दौड़े
Nitin Nabin Welcome: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को पटना पहुंचे, जहां उनका गृह शहर में जोरदार स्वागत किया गया। नितिन नबीन दोपहर करीब 12:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरे, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल मैदान तक एक भव्य रोड शो आयोजित किया गया। रोड शो में नितिन नबीन शेखपुरा मोड़, हाईकोर्ट, आयकर गोलंबर होते हुए मैदान पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का अभिनंदन किया और भारी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) December 23, 2025
रोड शो के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और पार्टी नेता ऋतुराज सिन्हा ट्रैफिक जाम में फंस गए। समय पर एयरपोर्ट पहुंचने और नितिन नबीन का स्वागत करने के लिए दोनों नेताओं ने अपनी गाड़ी छोड़ दी और पैदल दौड़ लगाकर काफिले से जुड़ गए। इस दृश्य ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ा दिया।
यह भी पढ़ें…
Bihar में जमीन विवाद पर बीच बाजार चलीं गोलियां, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
मिलर हाई स्कूल मैदान में अभिनंदन समारोह के बाद नितिन नबीन शाम को लोकभवन जाकर राज्यपाल से भेंट करेंगे। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें…
Bihar के सीएम नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का निधन, परिवार में शोक की लहर
शाम को नितिन नबीन और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में पार्टी के आगामी लक्ष्यों और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
पटना आगमन और रोड शो ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है। भाजपा नेतृत्व इसे संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रहा है।
यह भी पढ़ें…





