नृत्यांगना हर्षा त्रिपाठी ने अपने मनमोहक नृत्य के माध्यम से की शिव वंदना, यहाँ देखें वीडियो

लखनऊ। कत्थक नृत्य को समर्पित संस्था ‘स्तंभ नृत्यार्चना’ के तत्वाधान में वसंत उत्सव का कार्यक्रम राजधानी के बोटैनिकल गार्डन स्थित सर्वोदय नगर के एक पार्क में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में संस्था के कुशल व नृत्य में प्रवीण शिष्यों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ।

तत्पश्चात संस्था की प्रतिभाशाली शिष्या हर्षा त्रिपाठी ने बहुत ही मनमोहक तरीके से शिव वंदना प्रस्तुत किया।  इस दौरान हर्षा त्रिपाठी की एक एक भाव भंगिमा यह बता रही थी कि वह कथक नृत्य में कितना प्रवीण है।

कार्यक्रम में तबले पर संगत दे रहे थे गुरु राजीव शुक्ला तो हारमोनियम व स्वर लहरियों से समा बांधा गुरु कमलाकांत ने। सम्पूर्ण कार्यक्रम गुरु अर्चना तिवारी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। 

कार्यक्रम में मेधज टेक्नोकॉन्सेप्ट के सीएमडी डॉ. समीर त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में कलाप्रेमी दर्शक मौजूद रहे।

Back to top button