बहू से अवैध संबंध, बेटे की हत्या के आरोप में फंसे पंजाब के पूर्व DGP

Punjab Former DGP Son Murder Case: बेटे की हत्या की साजिश रचने के मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 16 अक्टूबर को उनके वकील बटे का शव मिला था।

Punjab Former DGP Son Murder Case: यूपी के सहारनपुर के रहने वाले पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ बेटे अकील अख्तर की हत्या और षडयंत्र का मामला दर्ज हुआ है। डीजीपी की पत्नी, बेटी और बहू के खिलाफ भी साजिश में शामिल होने का मामला सामने आया है। पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर का 17 अक्तूबर को पंचकूला के सेक्टर 4, मनसा देवी कॉम्प्लेक्स स्थित घर में शव मिला था। एमडीसी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

वीडियो में लगाए थे आरोप

शिकायत में कहा गया है कि अकील अख्तर ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में उसने यह भी कहा था कि उसकी जान को खतरा है।

बहू से थे नाजायज संबंध

अहम बात है कि इस मामले में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनकी बहू के अवैध संबंधों का दावा किया गया है. खुद अकील अख्तर ने अपने पिता और पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र एक वीडियो में किया था। शिकायत में मृतक के सोशल मीडिया वीडियो, डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की जांच की मांग की गई थी।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अकील अख्तर की मौत कैसे हुई।

 

 

Back to top button