Amrapali-Nirahua: निरहुआ संग आम्रपाली का रोमांस वायरल, सोशल मीडिया पर ट्रेंड

Bhojpuri Cinema: एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की फेमस जोड़ियो में से एक हैं। आए दिन दोनों के गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। अब हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पार्क में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे फैंस का भरपूर प्यार दे रहे हैं।

Image credit- social media platform

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे केमिस्ट्री प्रशंसकों को खूब पसंद आती है। इस हिट जोड़ी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा आए दिन दोनों के वीडियो सांग भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं,जिसे फैंस खूब पंसद करते हैं।

image credit -social media platform

अब हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पार्क में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई दोनों के इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। आइए नजर डालते हैं आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस रोमांटिक वीडियो पर..

पार्क में किया निरहुआ और आम्रपाली ने रोमांस

इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे पार्क में बैठकर भोजपुरी सॉन्ग ‘तनिका सा चाही जगह, पिया तोहरा पांव में’ पर एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान आम्रपाली दुबे निरहुआ के पैर पर अपना सिर रखकर लेटी हुई उनसे उनके पैरों में जगह मांगती हुई दिख रही हैं। वहीं इस दौरान निरहुआ भी गाने के जरिए आम्रपाली की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Back to top button