
श्रीसंत थप्पड़ कांड का वीडियो देख भड़के Harbhajan Singh, Lalit Modi को सुनाई खरी-खोटी
Harbhajan Singh: IPL 2008 के दौरान हुए थप्पड़ कांड का वीडियो लीग के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने हाल ही में शेयर किया। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क के साथ एक पॉडकास्ट में इस वीडियो को लीक कर दिया।
Harbhajan Singh: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का पहला सीजन काफी चर्चा में था, इस सीजन में काफी विवाद हए थे। आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था। इस सीजन के दौरान हरभजन सिंह ने एस. श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। वहीं इस थप्पड़ कांड का वीडियो अभी तक सामने नहीं आया था। हाल ही में आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी इस बहुचर्चित कांड का वीडियो सार्वजनिक कर दिया। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ललित मोदी के वीडियों को सार्वजनिक करने पर नाराजगी जताई है।
वीडियो लीक करना गलत है, ये नहीं होना चाहिए था: हरभजन
इंस्टेंट बॉलीवुड ने भज्जी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उसमें पूर्व स्पिनर कहते हुए दिख रहे हैं, ‘जिस तरह से वीडियो लीक किया गया है, वो गलत है। यह नहीं होना चाहिए। इसके पीछे उनका कुछ स्वार्थपूर्ण उद्देश्य रहा होगा। 18 साल पहले कुछ हुआ था, लोग उसे भूल गए हैं और वे उसे याद दिला रहे हैं।’
हरभजन सिंह ने आगे कहा, ‘जो कुछ भी हुआ उसके लिए मुझे बुरा लगता है। हम लोग खेल रहे थे, और सबके मन में कुछ न कुछ चलता रहता है। गलतियां होती हैं और हम उसके लिए शर्मिंदा महसूस करते हैं।’
View this post on Instagram
2008 में आईपीएल के पहले सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) मैच के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। घटना तब हुई जब दोनों टीमों के बीच मैच खत्म हो गया था और दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे।
ये भी पढ़े-
शर्म आनी चाहिए…’ IPL स्लैपगेट वीडियो पर भड़की श्रीसंत की पत्नी; पूर्व IPL चेयरमैन को बताया निर्दयी
अब ललित मोदी ने थप्पड़ कांड का वीडियो ही जारी कर दिया है। उसमें दिख रहा है कि जब मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तब भज्जी ने श्रीसंत को उल्टे हाथ से थप्पड़ जड़ दिया था। उसके बाद श्रीसंत भी तैस में आ गए थे और तेजी से हरभजन सिंह की तरफ लपके थे। दोनों में हाथापाई जैसी नौबत आ चुकी थी। हालांकि, दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने दोनों को एक दूसरे से अलग किया।
ये भी पढ़े-
Rohit-Bumrah समेत इन खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट, नतीजे देख गंभीर हैरान…





