
Health News: रेस्टोरेंटबाजी से बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानिए चौकाने वाले खुलासे…
Risk of Cancer: अक्सर हम कुकिंग या फ्राई करने के लिए ‘रिपीटेड ऑयल हीट’ का इस्तेमाल करते है। इससे तेल में ऑक्सीडेशन ऑफ फैट, ट्रैंस फैट और एक्रेलामाइड का फॉर्मेशन करने लगता है। फिर ये ट्रांस फैट हमारे हार्ट के लिए खतरनाक बन जाता है।
Eating outside is increasing your risk of cancer: आज कल के बदलती लाइफस्टाइल में जानलेवा कैंसर भी महामारी की तरह फैल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार 20 लोगों में से कम से कम एक कैंसर से जूझ रहा है। ऐसे में मन में यह सवाल आता है कि आखिर कैंसर से खुद को किस तरह बचाया जाए। हाल ही में न्यूरोलॉजी विभाग की कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रियंका सहरावत ने अपने इंस्टाग्राम हैन्डल से इससे जुड़ी बड़ी जानकारी दी और बताया कि किस तरह हमारे बाहर खाने की आदत हमें कैंसर के करीब लेकर जा रहा है।
बाहर का खाना कैंसर को दे रहा न्योता
डॉ प्रियंका सहरावत का कहना है कि कैंसर तेजी से बढ़ने की वजह हमारे खुद के लाइफस्टाइल से जुड़ा है। दरअसल जब-जब हम बाहर खाने जाते हैं और जब भी फ्राइड फूड आइटम कंज्यूम करते हैं, कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये डॉक्टर ने बताया कि बाहर आप जितनी बार भी खाना ऑर्डर करते हैं, कैंसर होने का खतरा उतना अधिक बढ़ता जाता है।
दरअसल, आमतौर पर हर किचन में कुकिंग या फ्राई करने के लिए ‘रिपीटेड ऑयल हीट’ का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह से तेल में ऑक्सीडेशन ऑफ फैट, ट्रैंस फैट और एक्रेलामाइड का फॉर्मेशन करने लगता है. बता दें कि ट्रांस फैट हमारे हार्ट के लिए खतरनाक बन जाता है जबकि एक्रेलामाइड का फॉर्मेशन कैंसर के रिस्क को बढ़ाता है





