
जेनिफर गर्म पानी के साथ लेती हैं शॉट, स्लिम और टोंड बॉडी के लिए आप भी कर सकती हैं ट्राई
Jennifer Winget Fitness: एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट फिटनेस फ्रीक नहीं हैं लेकिन अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखती हैं। अपने एक इंटरव्यू में जेनिफर ने अपनी फिटनेस पर चर्चा करते हुए बताया कि वह खुद को कैसे फिट रखती हैं।
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट फिटनेस के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। 38 साल की जेनिफर बेपनाह और सरस्वतीचंद्र जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। खुद को फिट रखने के लिए जेनिफर संतुलित डाइट लेती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया था कि जागने के बाद वह सबसे पहले गर्म पानी और एलोवेरा का एक शॉट लेती हैं। जानिए जेनिफर कैसे अपना फिटनेस रूटीन मैनेज करती हैं।

मसल्स गेन के लिए एक्ट्रेस प्रोटीन से भरपूर चिकन, मछली, टोफू और बीन्स जैसे खाद्य पदार्थ का सेवन करती हैं। जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा भी शामिल है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया
टोंड फिगर को मेंटेन रखने के लिए एक्ट्रेस प्रोटीन कंट्रोल पर जोर देती हैं और ज्यादा खाने से बचती हैं। दिन में तीन बार भोजन करने के बजाय जेनिफर कम-कम मात्रा में अधिक बार भोजन करना पसंद करती हैं।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया
जेनिफर की डाइट में हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और नट्स जरूर शामिल होते हैं। जेनिफर को घर का बना खाना पसंद है जिसमें दाल, चावल, सब्जियां, सूप, ग्रिल्ड चिकन-मछली, उबले अंडे शामिल हैं और पानी या तरल चीजें ज्यादा पीती हैं। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया
जेनिफर को तैराकी पसंद है इसलिए वह तैराकी के साथ-साथ घुड़सवारी भी करती हैं। वह जिम में घंटों एक्सरसाइज नहीं करती हैं। कभी-कभी वह 2 महीने तक तैराकी करती है और अगले 2 महीने तक घुड़सवारी या पिलेट्स करना शुरू कर देती है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया





