नॉर्थ-ईस्ट में बारिश-बाढ़ से भारी तबाही, आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड से 3 जवानों की मौत

Sikkim Landslide: मणिपुर में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन के कारण 3,802 लोग प्रभावित हुए और 883 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। सिक्किम में रविवार की शाम को आर्मी कैंप पर हुए लैंडस्लाइड में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो जवान भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि छह जवान लापता भी हैं।

Sikkim Landslide: जून के शुरुआत के साथ ही भारत के नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई हुई है और कई राज्यों में लोग बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मिज़ोरम, असम या त्रिपुरा – मणिपुर सब जगह भारी बारिश से एक सी तस्वीर निकल कर आ रही है। सड़कों से लेकर लोगों के मकान पानी से लबालब है। भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अबतक 40 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई है। अधिकारी ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुई। इसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई है।

कम से कम 34 लोगों की मौत

पिछले कुछ दिनों से नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इससे बाढ़ और लैंडस्लाइड के हालात बने हुए हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक कम से कम 34 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, कई एजेंसियां ​​राहत पहुंचाने और फंसे हुए लोगों को बचाने में लगी हुई हैं।

असम के मंत्री जयंत मल्लाबरुआ के अनुसार, असम में लैंडस्लाइड के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और उन्होंने बताया कि इस आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों को 4 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

मणिपुर में ऐसे हालात

भारी बारिश ने मणिपुर में कहर बरपाया है और पिछले 48 घंटों में राज्य भर में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 3,802 लोग प्रभावित हुए और 883 घर क्षतिग्रस्त हो गए। राजधानी इंफाल के कई इलाके और इंफाल पूर्वी जिले के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं, क्योंकि खुरई, हिंगांग और चेकोन इलाकों में उफान पर चल रही नदी के तटबंध टूट गए और उफान पर आ गए। म सेना और असम राइफल्स के जवानों ने सबसे ज्यादा प्रभावित जिले इंफाल पूर्वी में जलमग्न इलाकों से लगभग 800 लोगों को बचाया।

सेना की ओर से जारी किया गया बयान

सेना की ओर से भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया गया है. सोमवार को जारी प्रेस बयान में कहा गया कि चटेन में भूस्खलन से कई इलाकों को नुकसान पहुंचा है. इस घटना में तीन जवान शहीद हुए, जिनमें कुछ लड़ाकू जवान शामिल हैं. जवानों के साथ कई स्थानीय लोग लापता हैं, जिनकी तलाश और पहचान अभी की जा रही है.

Back to top button