Virat Kohli को मिल गई बहू! रायपुर से बेटे के लिए आया रिश्ता; VIDEO वायरल

Virat Kohli Daughter in law: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची खुद को विराट कोहली की फ्यूचर बहू बता रही है।

Virat Kohli Daughter in law: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर में 3 दिसंबर को दूसरे वनडे मैच खेला गया। रायपुर की जनता के लिए यह मैच बेहद खास था क्योंकि यहां 3 साल के अंतराल के बाद कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा था। ऐसे में लोग पूरे जोश के साथ भारतीय टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इस मैच को देखने के लिए विराट कोहली की ‘बहूरानी’ यानी उनके लड़के की दुल्हन भी पहुंची। सोशल मीडिया पर वायरल फनी वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है।

जानिए क्या है माजरा?

जरा रूकिए अगर आप इस बात को पूरी तरह से सच मान बैठे हैं तो ऐसा नहीं है। हम ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जो रायपुर वनडे का ही है। इस वीडियो में एक बच्ची हाथ में पोस्ट लिए खड़ी है और पोस्टर पर जो लिखा है वो लोगों को इतना हंसा रहा है कि पेट दर्द हो जाए। वायरल वीडियो में दिख रही बच्ची के हाथ में जो पोस्टर है उस पर लिखा है, “Welcome to Raipur ससुर जी#ViratKohli You Future (बहुरानी)”। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज से वायरल हो रहा है।

 

ये भी पढ़े-

IND vs SA: तीसरे वनडे में भारतीय प्लेइंग 11 में बड़ा उलटफेर! दो खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

कोहली का भी आया रिएक्शन (Virat Kohli)

इसके अलावा वीडियो में यह भी दिखाया जा रहा है कि कोहली ने भी पोस्टर पर रिएक्शन दिया। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि कोहली का जो रिएक्शन है, वह एक पुरानी वीडियो का है क्योंकि उसमें श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अय्यर और सिराज टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।

ये भी पढ़े- IND vs SA: रायपुर में भारतीय गेंदबाजी की बत्ती गुल…, 359 का टारगेट भी बचा नहीं पाई

अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती दोनों मुकाबलों में कोहली ने शतक लगाए। रांची में खेले गए पहले वनडे में विराट ने 120 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्कों की मदद से 135 रन स्कोर किए थे।

 

Back to top button