
Holi में इन तरीकों से अपने स्किन का रखें ख्याल, नहीं होगी कोई एलर्जी
Holi Skin Care Tips: होली के दिन स्किन का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। मार्केट में आज के समय केमिकल वाला रंग मिल रहा है, जो स्किन के लिए काफी खतरनाक होता है।
Holi Skin Care Tips: रंगों के त्योहार होली खुशियों से भरा होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और अपने सभी गिले शिकवे को दूर करते हैं। होली का इंतजार बच्चों के साथ बड़ों को भी रहता है। वैसे तो ज्यादातर लोग गुलाल से ही होली खेलना पसंद करते हैं, लेकिन इन दिनों गुलाल में भी केमिकल की मिलावट होती है जिससे स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है। होली के कठोर रंगों से अपनी स्किन को बचाने के लिए आपको एक सही स्किन केयर को फॉलो करना चाहिए। यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी स्किन को एलर्जी से बचा सकते हैं।
होली पर इस तरह रखें त्वचा का ख्याल (Holi Skin Care Tips)
नारियल का तेल आएगा काम
त्वचा को होली के रंगों से डैमेज पहुंचे इसके लिए शरीर पर तेल लगाया जा सकता है. तेल लगाने पर त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है. आप नारियल का तेल (Coconut Oil), बादाम का तेल या तिल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्रोटेक्टिव लेयर से रंग त्वचा में अंदर तक नहीं घुस पाते हैं.
शरीर को रखें हाइड्रेटेड
त्वचा पर ड्राइनेस ना हो इसके लिए अंदरूनी और बाहरी दोनों रूपों में हाइड्रेशन बनाए रखना जरूरी होता है. इसके लिए पानी पीते रहें. पानी पीते रहने पर शरीर को अंदर से हाइड्रेशन मिल जाती है. इसके अलावा. घी या तेल को मॉइश्चराइजर की तरह लगा सकते हैं. कोहनी, घुटने और पैरों पर खासतौर से घी या तेल कुछ लगाएं.
होंठों की भी करें देखभाल
होंठों पर भी प्रोटेक्टिव लेयर बनाना जरूरी होता है. इसके लिए लिप बाम या फिर घी (Ghee) को होंठों पर लगा लें. इससे होंठों की त्वचा भी होली के रंगों से सुरक्षित रहती है.
तुरंत धोकर हटाएं होली के रंग
होली खेलने के बाद रंग लगी त्वचा लेकर बहुत ज्यादा देर बैठे रहने से परहेज करें. इससे स्किन पर रंग पक्के होने लगते हैं. इसीलिए होली खेलने के तुरंत बाद ही शरीर को धोकर साफ कर लें.
बेसन और दही आएंगे काम
शरीर पर लगे होली के जिद्दी रंगों को साफ करने के लिए घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं. इसके लिए आप बेसन (Besan) और दही के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं. दही और बेसन का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाएं और मलकर हटा लें. इससे त्वचा पर जमे रंग आसानी से निकल जाते हैं और स्किन निखरती है सो अलग.





