Rashifal: इन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत, विष्णु जी की होगी कृपा

19 September Ka Rashifal: दैनिक राशिफल (Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है। आज गुरुवार के दिन का सभी 12 राशियों का पढ़ें राशिफल. मेष, वृष समेत सभी राशियों का जानें आज का राशिफल (Horoscope Today).

Aaj Ka Rashifal 19 September 2024: हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 19 सितंबर 2024 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से श्री हरि की पूजा-अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं, 19 सितंबर 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- मेष राशि वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक रूप से सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि मन प्रसन्न तो रहेगा, लेकिन कुछ बातों के लिए मन परेशान भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृषभ राशि-आज हालांकि शाम तक परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

मिथुन राशि-आज माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। धन लाभ के नए सोर्स बनेंगे, पुराने से भी पैसे आएंगे। सितारे आपके अनुकूल होने से किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि- आज ऑफिस में कलीग व सीनियर्स का सहयोग आपके मनोबल को दोगुना करेगा। आज शांत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। नौकरी पेशा करने वाले लोग ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें, वरना मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

सिंह राशि- आज आपको आर्थिक बजट बनाकर चलना चाहिए। माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। लाइफस्टाइल पर असर पड़ सकता है। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि-आज का दिन कवियों व लेखकों के लिए या लिखने-पढ़ने के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बातचीत में भी संयत रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कारोबार से आय में वृद्धि मिल सकती है। धन संचय करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि-आज व्यापार में विस्तार के मौके मिलेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्चों में वृद्धि भी होगी। सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शादी-ब्याह तय हो सकता है। ऑफिस में नई भूमिका या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। चीजों को शांत होकर निपटाएं।

वृश्चिक राशि- आज व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा हो सकता है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में मुश्किलें आ सकती है। नौकरी में अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। आज आपको अपनी लीडरशिप स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। सेहत भी सही दिख रही है।

Back to top button