Rashifal: इन राशियों पर होगी शनिदेव की दृष्टि, रहना होगा सावधान

21 September Ka Rashifal: दैनिक राशिफल (Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है। आज शनिवार के दिन का सभी 12 राशियों का पढ़ें राशिफल. मेष, वृष समेत सभी राशियों का जानें आज का राशिफल (Horoscope Today).

Aaj Ka Rashifal 21 September 2024: हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 21 सितंबर 2024 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। शनिदेव की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं, 21 सितंबर 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि-सेहत में पहले की तुलना में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सीनियर के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर सकते हैं। परिवार के साथ सुखद यात्रा पर जाने का योग है। आज जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

वृषभ राशि- आर्थिक स्थिति की इजाजत मिलने से आप कोई अपना महंगा शौक पूरा कर सकते हैं। परिवार के साथ वेकेशन मनाने का विचार कर सकते हैं। कुछ लोग भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी पर भी विचार करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि- अच्छी एनर्जी को बचाकर रखें। धर्म-कर्म में हिस्सा ले सकते हैं। दोस्तों या कजिन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापारियों को नए वेंचर्स शुरू करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक से आपको संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

कर्क राशि-आपकी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव आपको फिर से शेप में लाने में मददगार होंगे। दिन की शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से करें। किसी भी तरह का जोखिम न लें। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रहें।

सिंह राशि- आज का दिन किसी को प्रपोज करने के लिए अच्छा है। संपत्ति से जुड़े विवाद हल हो सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। माता-पिता की सेहत पर नजर रखना जरूरी है। ऑफिस में आपके व्यवहार से सीनियर प्रभावित होंगे। स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि- सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी आपके सामने नहीं आएगी। धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार करें, जरूरत पड़ने पर फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं। नौकरी के नए अवसर सामने आ सकते हैं।

तुला राशि- आज वाहन प्रयोग में सतर्कता बरतें, वरना चोट-चपेट लग सकती है। आज ऑफिस में नई जिम्मेदारियां या भूमिकाएं मिल सकती हैं। आज किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि- कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। धन संचय पर फोकस करना जरूरी है क्योंकि आने वाले दिनों में आपको पर्याप्त धन की जरूरत पड़ सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मध्यम रह सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।

धनु राशि-आज नौकरी में बदलाव की इच्छा रखने वालों को नए अवसर फप्राप्त हो सकते हैं। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को आज सुखद समाचार मिल सकता है।

Back to top button