Rashifal: राहु-केतु चलेंगे उलटी चाल, सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Horoscope Rahu Rashifal Ketu Transit: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल (Rashifal) निकालते समय ग्रह-नक्षत्र की गणना का विश्लेषण किया जाता है। राहु-केतु अगले 9 महीने तक राशि परिवर्तन नहीं करने वाले हैं। ऐसे में केतु-राहु का गोचर कुछ राशियों के लिए वरदान से कम नहीं रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। राहु-केतु को मायावी ग्रह माना जाता है, जो हमेशा उलटी चाल में ही गोचर करते रहते हैं। ये दोनों ग्रह जहां जीवन में तकलीफों का कारण बन सकते हैं। वहीं, इनके शुभ होने पर सुख-संपदा में वृद्धि, कारोबार में तरक्की और जीवन में खुशियां रहती हैं। राहु-केतु अगले 9 महीने तक राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।

वृश्चिक राशि

केतु और राहु का यह गोचर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। पारिवारिक समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी। करियर में आपको अपने कलीग्स का सपोर्ट मिलेगा। प्रिपरेशन कर रहे हैं स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

सिंह राशि

राहु-केतु का ये गोचर सिंह राशि वालों के लिए शुभ फल लेकर आया है। करियर में आपको कई ऐसे मौके मिल सकते हैं, जो आपकी ग्रोथ में मदद करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों की आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपका संतान पक्ष भी मजबूत रहने वाला है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए राहु केतु का यह गोचर फायदेमंद हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवन की मुश्किलें दूर होंगी और जीवनसाथी का साथ आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बिजनेस वालों को धन के मामले में कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों आपके लिए राहु-केतु का ये गोचर बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है आपके जीवन में चल रही है समस्याएं इस गोचर के बाद से खत्म हो जाएंगी। जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं, जो काफी पॉजिटिव रहने वाले हैं। परिवार और जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button