
Shivkashi के पटाखा फैक्ट्री में भयंकर धमाका! जिन्दा जले लोग… 5 की मौत, कई घायल
Massive Explosion Firecracker Factory IN Tamil Nadu: तमिलनाडु का शिवकाशी, जिसे भारत की ‘पटाखा राजधानी’ कहा जाता है, एक बार फिर दर्दनाक हादसे की चपेट में आ गया. शिवकाशी में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें एक मैला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग और फंसे हो सकते हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को इलाज के लिए विरुधुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है हादसे की वजह?
पुलिस और शुरुआती जांच के मुताबिक, यह विस्फोट उस समय हुआ जब फैक्ट्री में रसायनों को मिलाने का काम चल रहा था. ऐसा माना जा रहा है कि रसायनों के मिश्रण के दौरान घर्षण की वजह से आग लगी और देखते ही देखते धमाका हो गया. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में भी लोग सहम गए. फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था.
यह भी पढ़ें…
Bengaluru के विक्टोरिया अस्पताल में लगी आग, मरीजों को किया गया शिफ्ट
पूरी यूनिट को लगी आग
पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने पूरी यूनिट को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। विस्फोट के बाद फैक्ट्री से घना धुआं निकलने लगा और पटाखों के फटने जैसी आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
काबू में है स्थिति
दमकल और बचाव विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि धमाके के बाद फैली आग अब पूरी तरह से काबू में है। वर्तमान में घटनास्थल से मलबा हटाने का कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा शिवकाशी के पास स्थित एक निजी पटाखा फैक्ट्री में हुआ। मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंच चुके हैं, जबकि पुलिस की टीम घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें…
तेलंगाना फार्मा प्लांट ब्लास्ट में 32 हुई मृतकों की संख्या, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की मदद
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को हादसे की गहन जांच के आदेश दिए हैं, ताकि यह पता चल सके कि आखिर यह विस्फोट क्यों और कैसे हुआ.
यह भी पढ़ें…





