
ग्वालियर में भीषण हादसा… तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंदा, 4 की मौत
Gwalior Road Accident: शुक्रवार सुबह ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भिंड से ग्वालियर जा रही कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
हादसा सुबह करीब 8 बजे महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार में सवार होकर सभी ग्वालियर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अधिक कोहरा होने के चलते तेज रफ़्तार ट्रक कार से जा टकराई। जिसकी वजह से हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जिनमे दो पुरुष और दो महिला शामिल है।
मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान इस प्रकार की है:
- सौरभ शर्मा
- ज्योति यादव
- उमा राठौर
- भूरे प्रजापति
इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें…
VIP दर्शन पर बड़ा फैसला… महाकाल मंदिर के प्रबंधन में हस्तक्षेप नहीं करेगा कोर्ट
ट्रक चालक फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और घटनास्थल से सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं।
पुलिस की प्रारंभिक जांच
पुलिस ने बताया कि कार भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी और ट्रक ग्वालियर से भिंड की दिशा में। दोनों वाहन आमने-सामने टकराए, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें…
बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा के साथ नमाज भी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
परिवार में मातम
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग और राहगीर सड़क पर सतर्क रहने और तेज रफ्तार से बचने की अपील कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें…





