कितनी देर तक चबानी चाहिए च्युइंग गम? साइंस ने खोजा टाइमिंग का फॉर्मूला!

Health: च्युइंग गम कई लोगों के लिए टाइम पास का साधन है, वहीं कुछ इसे माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि च्युइंग गम कितनी देर तक चबाना सही होता है और इसका प्रभाव मुंह की सफाई पर कितना पड़ता है? नीदरलैंड्स की ‘यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रॉनिंगन’ के शोधार्थियों ने हाल ही में इस विषय पर रोचक अध्ययन किया।

शोध में मिले रोचक तथ्य
शोध टीम ने 5 अलग-अलग ब्रांड्स की च्युइंग गम को 10 मिनट और 30 मिनट तक चबाकर उनका प्रभाव जांचा। परिणाम यह सामने आए कि:

  • 10 मिनट तक चबाने पर मुंह से लगभग 100 मिलियन बैक्टीरिया बाहर निकलते हैं।
  • लेकिन 30 मिनट तक चबाने पर बैक्टीरिया हटाने की क्षमता घटने लगती है।

शोध के मुताबिक, च्युइंग गम चबाने से लार (saliva) का प्रवाह बढ़ता है, जो गम में मिलकर बैक्टीरिया और डेड सेल्स को सोख लेता है। शुरूआत में गम सबसे ज्यादा सक्रिय होता है और स्पंज की तरह बैक्टीरिया को खींचता है। लेकिन समय बढ़ने के साथ इसकी बैक्टीरिया पकड़ने की ताकत कम हो जाती है।

अमेरिकी अध्ययन की पुष्टि
अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन (ADA) की एक और स्टडी कहती है कि शुगर-फ्री च्युइंग गम को 20 मिनट तक चबाना चाहिए, जिससे दांतों की सफाई में मदद मिलती है और माउथ हाइजीन बनी रहती है।

यह भी पढ़ें…

इन 6 बीमारियां के लोग सावधान! ये आदत हो सकती है जानलेवा; ठंडे पानी से नहाना कर दें बंद…

विशेषज्ञों की सलाह
अक्सर लोग स्वाद या बोरियत के लिए गम को देर तक चबाते हैं, जिससे मुंह के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। विशेषकर टीएमजे (TMJ – जॉइंट समस्या) वाले लोग लंबे समय तक च्युइंग गम चबाने से जबड़ों में दर्द और समस्या का सामना कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

ब्रेन ईटिंग अमीबा से अब तक 7 की मौत, जानें लक्षण और बचाव

लंबे समय तक चबाने से हो सकता है नुकसान
दोनों स्टडी का लबोलुआब यही है कि च्युइंग गम को 10 से 20 मिनट तक चबाना सबसे प्रभावी और सुरक्षित है। इस समयावधि में गम मुंह की सफाई करता है, लार प्रवाह बढ़ाता है और सांस को ताजगी देता है। समय की पाबंदी को न मानने पर गम बेअसर हो सकता है और लंबे समय तक चबाने से जबड़ों को नुकसान भी पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें…

सुबह-सुबह गर्म पानी पीने की डालें आदत, घर बैठे करें शरीर को डिटॉक्स

Back to top button