चिराग और कितना लालची होगा? NDA की प्रचंड जीत के बाद बोले LJP सांसद

Chirag Paswan: बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि यह जीत पार्टी के संगठनात्मक मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिहार के हर जिले में पार्टी ने निरंतर काम किया, जिसका प्रतिफल इस चुनाव में मिला।

चिराग ने कहा कि थोड़ी-सी भी राजनीतिक सफलता यदि अहंकार पैदा कर दे, तो उसी क्षण पतन शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने जनता से जुड़ने के लिए लगातार जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए।

चिराग और कितना लालची होगा?
जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या LJP (RV) को तीसरा विभाग मिलेगा, तो जवाब में चिराग ने कहा कि “चिराग पासवान और कितना लालची होगा? 2021 में टूट चुकी पार्टी को 5 सीटें मिलीं, 0 विधायक वाली पार्टी को 29 सीटें मिलीं, 2 मंत्री भी मिल गए। अब इससे ज्यादा मांगना मेरे लिए कृतघ्नता होगी।”

दलित सेना के पुनर्गठन की घोषणा
चिराग पासवान ने दलित सेना के पुनर्गठन की घोषणा की — यह उनके पिता रामविलास पासवान का पुराना सपना था।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पार्टी के साथ दलित सेना को भी हड़प लिया था।

  • दलित सेना (रामविलास) का गठन अरुण भारती और उनकी टीम करेगी।
  • संगठन का उद्देश्य सामाजिक न्याय एवं समानता को बढ़ावा देना होगा।
  • चिराग ने जातिगत भेदभाव को लेकर चिंता जताई और कहा कि 21वीं सदी में भी:

* दलितों को बारात निकालने पर विरोध झेलना पड़ता है,

* घोड़ी चढ़ने से रोका जाता है,

* दलित नेता के मंदिर जाने पर मंदिर को धोया जाता है।

परिवारवाद के आरोपों पर राजद पर हमला
परिवारवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार मौका दे सकता है, लेकिन आगे बढ़ाने का काम काबिलियत करती है।
उन्होंने राजद को निशाने पर लेते हुए कहा:

  • 2005 तक लालू-राबड़ी के नेतृत्व में राजद जीतता था,
  • 2005 के बाद पार्टी कभी जीत नहीं पाई।
  • राजद के “दो संजय” पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके अपने “दो संजय” नाम के आधार पर नहीं, काम के आधार पर आगे आए हैं।

यह भी पढ़ें…

उपवास तोड़ते ही PK का मिशन बिहार तेज, सभी वार्डों में जन संवाद का एलान

पशुपति पारस पर प्रतिक्रिया
चाचा पशुपति पारस की ओर से बधाई दिए जाने पर चिराग ने कहा कि उनकी बधाई मेरे सिर आंखों पर है। जब उन्होंने गाली दी थी तब भी सिर आंखों पर थी, बधाई दी है तो सहर्ष स्वीकार है।

यह भी पढ़ें…

नीतीश के शपथ समारोह में रेखा गुप्ता, मोहन यादव और शिंदे हुए शामिल

आने वाले चुनाव और 2030 की तैयारी
चिराग ने बताया कि पार्टी बंगाल, यूपी जैसे राज्यों में NDA के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
उन्होंने कहा कि 2030 में पार्टी की भूमिका परिस्थितियों के अनुसार तय होगी।

  • जातिगत जनगणना पर उन्होंने कहा:
  • जनगणना होनी चाहिए

पर वे इसके आंकड़े सार्वजनिक करने के पक्ष में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें…

नीतीश के शपथ से पहले ‘पर्ची मिलान’ का वीडियो वायरल… जानें क्या था उसमें

Back to top button