
दीपिका पादुकोण का प्रेग्नेंसी के दौरान अजीब पोस्ट, परेशान हुए फैंस..
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। दीपिका इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रणवीर-दीपिका के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। दीपिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिलाओं की सक्सेस को लेकर बड़ी बात कही है।

दीपिका इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में कपल ने पोस्ट शेयर कर अपने आने आने वाले बच्चे की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।इसी बीच मॉम टू बी दीपिका पादुकोण ने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे पढ़ने के बाद उनके चाहने वाले टेंशन में आ गए हैं। अपने इस पोस्ट में दीपिका ने महिलाओं की सफलता को लेकर बात की है। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने काफी कुछ लिखा है।

दीपिका पादुकोण ने क्या लिखा
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है। अपने इस पोस्ट में दीपिका ने महिलाओं की सक्सेस पर तंज कसा है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि “चारों तरफ देखें कि आप कहां हैं, देखें कि सफलता की परिभाषा बदलने के लिए आप क्या कर सकते हैं। ताकी आपके बाद आने वाली महिलाओं को ऐसा महसूस नहीं होगा कि सफलता और स्ट्रेस के बीच इसका चयन करना है।” दीपिका के प्रेग्नेंसी के दौरान के इस पोस्ट ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि एक्ट्रेस ने ऐसा पोस्ट क्यों किया इसके पीछे की क्या वजह है इस बात की जानकारी नहीं हैं।

दिलचस्प बात यह है कि यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब दीपिका पादुकोण अपने एक्टर पति रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पावर कपल ने इस साल फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक मनमोहक पोस्टर साझा किया था जिस पर “सितंबर 2024” लिखा था. पोस्टर में बॉर्डर के रूप में बच्चों के कपड़े, खिलौने और गुब्बारे भी थे। दीपिका और रणवीर की शादी को अब पांच साल से ज्यादा हो गए हैं।