Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की होगी छप्पर फाड़ कमाई, बरसेगी हनुमान जी की कृपा

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 10 फरवरी को मंगलवार है। आइए जानते हैं, 10 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

10 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 1 बजकर 42 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 55 मिनट विशाखा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। ये समय थोड़ा खराब रहेगा आपके लिए। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। शत्रु थोड़ा सा एक्टिव रहेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि- भावनाओं पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी होगी। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी, लेकिन अगर निवेश किया तो धम हानि होगी और ज्यादा बोला तो कुटुंबो से अनबन होगी। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। शुभता के प्रतिक बने रहेंगे। आकर्षण के प्रतिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बनी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा। सबकुछ बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। पहले से बेहतर समय।

Back to top button