IND vs ENG: बुमराह ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा; जेमी स्मिथ ने मारा पचासा…

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट में दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दो गेंद पर दो विकेट झटक लिए।

IND vs ENG 3rd Test: भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक का खेल हो चुका है। लंच के समय इंग्लैंड का पहली पारी में स्कोर 105 ओवर में 7 विकेट पर 353 रन है। जेमी स्मिथ 53 गेंद में 51 और ब्रायडन कार्स 62 गेंद में 33 रन बनाकर क्रीज पर थे। जसप्रीत बुमराह ने दूसरे दिन भारत को पहली कामयाबी दिलाई।  उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड कर दिया है. इसके साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 260 रन हो गया था।

दो गेंद पर लगातार दो विकेट

जसप्रीत बुमराह ने एक के बाद एक लगातार दो इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट कर दिया। सबसे पहले बुमराह ने 88वें ओवर की सबसे पहली गेंद पर रूट को बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने क्रिस वोक्स को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। बुमराह ने रूट को भी शानदार गेंद पर आउट किया। रूट को उम्मीद नहीं थी कि गेंद इतनी अंदर आएगी। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स में चली गई।

जो रूट ने ठोका शतक

इंग्लैंड के जो रूट ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शतक ठोक दिया है. उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन पहली ही गेंद पर चौका लगाकर 100 रन का आंकड़ा पार किया. रूट मैच के पहले दिन 99 रन पर नाबाद थे.
यह भी पढ़ें…
इंग्लैंड की दूसरे दिन की शुरुआत खराब हुई। जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके। उन्होंने पहले सत्र में बेन स्टोक्स (44), जो रूट (104) और क्रिस वोक्स (0) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद मोर्चा जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स ने संभाला। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 106 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों क्रमश: 51 और 33 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। लंच तक इंग्लैंड ने सात विकेट पर 353 रन बना लिए हैं।
यह भी पढ़ें…
इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन नितीश रेड्डी के दिए एक ओवर में दो झटके से सहम गया. बाजबॉल क्रिकेट खेलने का दम भरने वाले मेजबान टीम को भारतीय गेंदबाजों मे रन बनाने के लिए तरसाया. सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद इंग्लैंड को मिली दूसरे मुकाबले में बड़ी हार ने बराबरी पर ला खड़ा किया. शुभमन गिल की टीम ने बर्मिंघम में जो कमाल किया उसकी वजह से मेजबान को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेना पड़ा।

 

Back to top button