‘आजीवन चुनाव नहीं लड़ूंगा’… खेसारी का भाजपा के स्टार प्रचारकों को चैलेंज?

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद जब राज्य चुनावी गर्माहट से तप रहा है, भोजपुरी फिल्म और गायक खेसारी लाल यादव ने राजनीतिक पिच पर जोरदार वापसी की है। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के चार प्रमुख स्टार प्रचारकों — मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और पवन सिंह — पर निशाना साधा और उन्हें खुला चैलेंज भी दिया।

खेसारी ने अपने दिए गए बयानों में भाजपा नेताओं पर व्यक्तिगत और राजनैतिक दोनों तरह के आरोप लगाए और कहा कि वे गरीबों और बेरोज़गारी जैसे असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं गरीब परिवार का बेटा हूं — मेरी औकात नहीं थी कि ग्रेजुएशन कर सकूं — लेकिन ये लोग अमीर हैं, पीएचडी भी कर सकते हैं।

निरहुआ पर तीखा पलटवार
निरहुआ के कथित बयान “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे खेसारी ने ठगा नहीं” का संदर्भ देते हुए खेसारी ने पलटवार किया और कहा कि “ये तो निरहुआ ही बता सकते हैं कि मैंने उन्हें कितना ठगा है। उन्होंने और उनकी पार्टी ने तो पूरे बिहार को ठगा है।” खेसारी ने आरोपों का सामना करते हुए कहा कि वे रोज़ी-रोटी, रोजगार और शिक्षा जैसे वास्तविक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं, जबकि उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी धर्म और सांस्कृतिक भावनाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं कभी राम विरोधी नहीं रहा — मैंने राम पर गाना गाया, फिल्में बनाईं — पर जय राम बोलने से नौकरी मिलेगी क्या? शिक्षा और रोजगार चाहिए, धर्म से वोट नहीं मिलता।”

यह भी पढ़ें…

मोतिहारी में CM Yogi का हमला… बोले- बिहार को लालटेन नहीं, NDA की LED रोशनी चाहिए

स्टार प्रचारकों को चुनौती — “आजीवन चुनाव नहीं लड़ूंगा”
पवन सिंह, रवि किशन, और मनोज तिवारी को चैलेंज करते हुए खेसारी ने कहा कि मेरे स्टार प्रचारक भाई मीडिया के सामने ये बोल दें कि कल यहां फैक्ट्री का शिलान्यास होगा, तो मैं आजीवन चुनाव (Bihar Election 2025) नहीं लडूंगा और कभी सर्टिफिकेट भी नहीं लूंगा. मेरे सर्टिफिकेट लेने से बेरोजगारी कम होगी? बाकी मैं यदुमुल्ला हूं, अगर मेरे शिक्षा पर और बेरोजगारी पर बात करने से यदुमुल्ला हो जाता हूं, तो मैं हूं. मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं और मुसलमान भी इसी देश का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें…

PM Modi का औरंगाबाद में चुनावी हमला… कहा– RJD ने कांग्रेस की कनपट्टी पर सटाया कट्टा…

सूबे में चुनावी प्रचार तेज
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महत्वपूर्ण राजनीतिक रफ्तार पर है — पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और दूसरा चरण 11 नवंबर को होना है। चुनावी माहौल में भोजपुरी फिल्म-इंडस्ट्री के कई सितारे अब विभिन्न पार्टियों के लिए प्रचार कर रहे हैं, जिससे सांस्कृतिक पहचान और राजनीतिक संलग्नता दोनों एक साथ जुड़ी दिखाई दे रही है। अभिनेता-गायकों का चुनावी प्रचार सूबे में बड़ी संख्या में मतदानरों को प्रभावित कर सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां फिल्म और संगीत का असर मजबूत है।

बिहार चुनाव 2025 के बीच भोजपुरी सितारों की जुबानी जंग ने चुनावी प्रचार को और तीखा कर दिया है। खेसारी लाल यादव के तेवर और दावे चुनावी रंगत में नई चिंगारी भर सकते हैं — अब यह देखने की बात है कि जनता और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी इस पर किस तरह प्रतिक्रिया करते हैं और क्या यह स्थानीय मतप्रवृत्तियों को प्रभावित करेगा।

यह भी पढ़ें…

Bihar Election: दरभंगा में BSP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बवाल, जमकर पत्थरबाजी…

Back to top button