
WC 2023 का शेड्यूल ज़ारी, 15 अक्टूबर को होगी IND vs PAK की भिड़ंत
क्रिकेट के महाकुंभ यानी विश्व कप 2023 का बिगुल बज चुका है। आईसीसी ने हाल ही में वनडे विश्व कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है ।

विश्व कप का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर से खेला जाना है, जबकि फाइनल मैच 19 नवंबर को होगा।
वहीं, भारतीय टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना है।ये मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इसके बाद 11 अक्टूबर तो भारत अपना दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा, ये मैच दिल्ली में आयोजित होगा। भारतीय फैंस इस टूर्नामेंट का काफी समय से इंतजार कर रहे है।
बता दें कि जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होती है तो मैच का लेवल ही कुछ अलग रहता है। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत का फैंस को काफी इंतजार रहता है। ऐसे में इस बार विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।
भारत के मैचों का शेड्यूल
IND vs AUS | 8 अक्टूबर | चेन्नई |
IND vs AFG | 11 अक्टूबर | दिल्ली |
IND vs PAK | 15 अक्टूबर | अहमदाबाद |
IND vs BAN | 19 अक्टूबर | पुणे |
IND vs NZ | 22 अक्टूबर | धर्मशाला |
IND vs ENG | 29 अक्टूबर | लखनऊ |
IND vs Qualifier 2 | 2 नवंबर | मुंबई |
IND vs SA | 5 नवंबर | कोलकाता |
IND vs Qualifier 1 | 11 नवंबर | बेंगलुरु |