IND vs NZ: रायपुर धमाके के बाद ईशान किशन हुए इमोशनल, सुनाई ड्रीम कमबैक की कहानी

IND vs NZ 2nd T20I Highlights: ईशान किशन ने दो साल के इंटरनेशनल क्रिक वनवास के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 गेंदों में 76 रन ठोककर दमदार वापसी की है. किशन ने 6/2 के दबाव में भी मैच भारत की झोली में डाल दिया।

IND vs NZ 2nd T20I Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। 209 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए ईशान किशन (Ishaan Kishan) ने 32 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली और मैच को एकतरफा बना दिया।

प्लेयर ऑफ द मैच बने किशन

रायपुर में खेली गई ईशान किशन की धमाकेदार पारी एक्सपर्ट्स और फ़ैन्स के दिल को इस कदर छू गई है कि वो सबके लाडले बने नज़र आ रहे हैं. 7 गेंद के अंदर ही टीम इंडिया के 2 विकेट गिर गये और भारत को 208 रनों का लक्ष्य चेज़ कर रहा था. पावरहिटर अभिषेक 0 पर और संजू सैमसन 6 रन बनाकर निपटे गए थे. वहां से पाकेट डाइनेमो ईशान और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिकॉर्ड तेज़ रफ़्तार से रन चेज़ कर टीम इंडिया को शानदार जीत दिला दी.

‘डोमेस्टिक क्रिकेट मेरे लिए बहुत जरूरी’

किशन ने कहा-मुझे बस रन बनाने थे. खुद को जवाब देना जरूरी था कि मेरी बल्लेबाजी कहां खड़ी है? डोमेस्टिक क्रिकेट मेरे लिए बहुत जरूरी था. मैच में भारत की शुरुआत खराब रही थी और टीम 6/2 पर थी. लेकिन इसके बावजूद किशन ने दबाव में भी आक्रामक क्रिकेट खेला. मैं आज सिर्फ अपने माइंडसेट पर फोकस कर रहा था, अगर आउट भी हो जाता, तो भी अच्छी क्रिकेट खेलना चाहता था।

ये भी पढ़े-Ranji trophy में सरफराज खान का तूफान, ठोका पांचवां दोहरा शतक…

कप्तान सूर्यकुमार यादव भी किशन की पारी से हैरान रह गए. उन्होंने कहा- 6/2 पर इस तरह बल्लेबाजी करते मैंने पहले कभी नहीं देखा, पावरप्ले में 67-70 रन पहुंचा देना अविश्वसनीय था. सूर्या ने मजाक में यह भी कहा कि वे किशन से नाराज थे क्योंकि उन्हें पावरप्ले में स्ट्राइक नहीं मिली. कप्तान सूर्या बोले- मैं थोड़ा गुस्सा था, लेकिन मुझे पता था कि बाद में कवर कर लूंगा.

ये भी पढ़े ‘PM के बाद सबसे मुश्किल काम’, कोच गंभीर के सपोर्ट में आए कांग्रेस सांसद शशि थरूर

Back to top button